फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AFG vs BAN T20: टी-20 का बादशाह अफगानिस्तान, यकीन नहीं तो जानिए कैसे ये टीम विश्व में है सबसे बेहतर 

Thu, 07 Jun 2018 06:52 AM IST
अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jun 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
afghanistan is t20 king, dehradun t20 match
t20

आतंक और युद्ध की विभीषिका झेल रहे अफगानिस्तान में खेल को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाएं भले न हों, लेकिन हुनर और हौसले के दम पर क्रिकेटरों ने विश्व में अपना परचम लहराया है।


 

afghanistan is t20 king, dehradun t20 match
ICC BCCI
फरवरी 2010 में पहला टी-20 खेलने वाली अफगानिस्तान की टीम महज आठ सालों में ही आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में आठवें स्थान पर आ गई है। अफगानिस्तान का जीत औसत भी भारत, आस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान जैसी किक्रेट की बेहद मजबूत और विश्व कप जीत चुकी टीमों से भी बेहतर है।
 
afghanistan is t20 king, dehradun t20 match
arvind pandey meet afghanistan team - फोटो : amar ujala
अफगानिस्तान ने फरवरी 2010 से अब तक कुल 65 मैच खेले हैं। इनमें 43 जीत के साथ उसका जीत औसत 66.1 प्रतिशत है, जो विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। वहीं, इस सीरीज में अफगानिस्तान के हाथों लगातार दो हार झेल चुकी बांग्लादेश की टीम को 78 मैचों में मात्र 23 जीत मिली है। उसका जीत औसत करीब 29.7 प्रतिशत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
afghanistan is t20 king, dehradun t20 match
afghanistan premier league
वहीं, इंग्लैंड का जीत औसत 48 प्रतिशत, पाकिस्तान का 61.9 प्रतिशत, अस्ट्रेलिया का 53 प्रतिशत, साउथ अफ्रीका का 58.25 प्रतिशत और टी-20 की मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज का जीत औसत महज 47.96 प्रतिशत है।

 
विज्ञापन
afghanistan is t20 king, dehradun t20 match
t20 in dehradun
भारत से भी बेहतर है जीत औसत
विश्व क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में उभर रही अफगानिस्तान की टीम का जीत औसत वन डे की दो बार विश्व चैंपियन और एक बार टी-20 की विश्व विजेता रही भारतीय टीम से भी बेहतर है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 99 मैचों में 62 में जीत दर्ज की है और दो मैच बेनतीजा रहे हैं। इसी के साथ भारत की जीत का औसत 62.3 प्रतिशत है जो अफगानिस्तान से करीब तीन प्रतिशत कम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed