{"_id":"5f3947bf00f233409b1e8610","slug":"missing-martyr-soldier-rajendra-singh-negi-parents-crying-badly-after-hear-dead-body-recovered-near-pakistan-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठ महीने से लापता शहीद बेटे के इंतजार में थे घरवाले, अब तिरंगे में लिपटकर पहुंचेगा पार्थिव शरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महीने से लापता शहीद बेटे के इंतजार में थे घरवाले, अब तिरंगे में लिपटकर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Aug 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुलमर्ग की घाटियों में आठ जनवरी को लापता हुए सैनिक राजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर मिलने की सूचना के बाद पज्याणा गांव में मातम छा गया। गांव में रह रहे उनके माता-पिता, भाई व अन्य परिजन बेसुध हो गए। राजेंद्र सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता को विश्वास नहीं हो रहा है कि अब उनका जांबाज बेटा इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने अपने बेटे के पार्थिव शरीर को पज्याणा गांव लाकर पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार करने की मांग की है। हवलदार राजेंद्र सिंह के पिता रतन सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में सेना की ओर से उनको उनके बेटे का पार्थिव शरीर मिलने की सूचना मिली।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसमें कहा गया था कि 18 अगस्त तक सेना राजेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर देहरादून पहुंच जाएगी। फिर रात 12 बजे सेना की तरफ से फोन आया कि पार्थिव शरीर अभी श्रीनगर अस्पताल में रखा है। 19 या 20 अगस्त तक देहरादून पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और फिर अंतिम संस्कार 21 अगस्त को हरिद्वार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दुख व्यक्त किया कि पैतृक घाट के बजाय हरिद्वार में उनके बेटे का दाह संस्कार किया जा रहा है, जोकि ठीक नहीं है। रतन सिंह ने बताया कि गत सात माह उनके परिवार ने तिल-तिल कर जिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सभी लोग राजेंद्र सिंह के सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए थे, लेकिन उनकी बुजुर्ग आंखों ने जो सपना देखा, वह सच नहीं हो सका। अब बेटे की मौत की खबर ने उनको बुरी तरह हिलाकर रख दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।