{"_id":"5c45f39bbdec222be735797f","slug":"minor-boy-done-martyr-father-jaspal-singh-funeral-emotional-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नन्हें हाथों ने दी शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि, देखकर सबकी आखों से छलक आए आंसू, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हें हाथों ने दी शहीद पिता की चिता को मुखाग्नि, देखकर सबकी आखों से छलक आए आंसू, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 22 Jan 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शहीद पिता को मुखाग्नि देता बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंफाल (मेघालय) में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए असम रायफल्स के हवलदार जसपाल सिंह की सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। आरवीएस हेमपुर डिपो से आई गारद ने शहीद जसपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दिवंगत हवलदार के पुत्र आकाश (6) ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो श्मशानघाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
2 of 7
शहीद पिता को मुखाग्नि देता बेटा
मूलरूप से ग्राम मजेडा, गौरीखाल, पौड़ी गढ़वाल निवासी जसपाल सिंह 27 असम रायफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। 19 जनवरी को दोपहर 3:10 बजे पर वह इंफाल स्थित ट्रांजिट कैंप में एल्युमीनियम की सीढ़ी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने के कारण सीढ़ी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
3 of 7
शहीद पिता को मुखाग्नि देता बेटा
उनके भाई हवलदार हर्षपाल भी इसी यूनिट में कार्यरत हैं। हर्षपाल 14 जनवरी से ट्रेनिंग के लिए असम आए हुए थे। वहीं उन्हें अपने भाई की मौत की खबर मिली। यूनिट से हवलदार शिवराज सिंह शहीद जसपाल के पार्थिव शरीर को लेकर सोमवार सुबह 5:30 बजे काशीपुर में सैनिक कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। शव पहुंचते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीद पिता को मुखाग्नि देता बेटा
सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर आरवीएस डिपो हेमपुर के वाहन से श्मशान घाट ले जाया गया। यूनिट की ओर से हवलदार शिवराज ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज समर्पित किया। सूबेदार एसके शर्मा के नेतृत्व में 2-6 की गारद ने दिवंगत जसपाल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई की। पुलिस की ओर से आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। अंत्येष्टि में प्रशासन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद पिता को मुखाग्नि देता बेटा
27 असम रायफल्स के शहीद हवलदार जसपाल की पारिवारिक पृष्ठभूमि सेना की रही है। उनके पिता राजेंद्र सिंह वर्ष 1995 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दोनों पुत्र जसपाल और हर्षपाल 27 असम रायफल्स में तैनात हुए। दोनों भाई एक माह के अंतराल से सेना में भर्ती हुए। जसपाल व उसके भाई हर्षपाल का परिवार पांच वर्ष पूर्व गौरीखाल से काशीपुर आ गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।