फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं बनेगा आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड, ध्यान दें वरना पछताएंगे

Tue, 22 Jan 2019 04:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Atal ayushman yojana golden card not making without ration card
golden card

अगर आपको भी मुफ्त उपचार के लिए आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनवाना है तो इस एक बात पर ध्यान जरूर दें। अटल आयुष्मान योजना के लिए कोटद्वार में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन, कार्ड बनाने की प्रक्रिया में खामियों के चलते बिना राशन कार्ड वाले लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिससे लोगों को कार्ड बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है। 

Atal ayushman yojana golden card not making without ration card
ration card

सरकार की ओर से निर्धन असहाय लोगों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड, 15 हजार रुपये की मासिक आय वालों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड और पांच लाख रुपये से कम सालाना आय के लिए राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड बनाए गए हैं।

Atal ayushman yojana golden card not making without ration card
money

पांच लाख रुपये से अधिक आय वालों के लिए राशन कार्ड बनाने का प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों के पांच लाख से अधिक आय वाले बिना कार्ड धारकों के अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। लोग कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), बेस अस्पताल और खाद्य आपूर्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके कार्ड किस प्रकार बनेंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal ayushman yojana golden card not making without ration card
golden card - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोटद्वार निवासी आशुतोष अग्रवाल, पंकज गोयल, राकेश काला, पंकज नेगी ने बताया कि उनकी सालाना आय पांच लाख से अधिक होने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। सरकार एक ओर प्रदेश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने की बात कर रही है, वहीं उन्हें योजना से वंचित रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Atal ayushman yojana golden card not making without ration card
atal ayushman yojana

उन्हें कॉमन सर्विस सेंटरों से वापस लौटना पड़ रहा है। उधर, राजकीय बेस अस्पताल के सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि अस्पताल में राशन कार्ड और आधार कार्ड के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। बिना राशन कार्ड के गोल्डन कार्ड बनाने की जानकारी नहीं है, इसके लिए आला अधिकारियों को लिखा जाएगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed