फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RTI कार्यकर्ता से सूचना देने के बदले विभाग ने मांगी इतनी बड़ी रकम, सुनकर सकते में आ गए सब

Mon, 23 Oct 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Oct 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
 medical education department demand four lakh rupees for rti information
money

आरटीआई कार्यकर्ता ने चिकित्सा शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी तो विभाग ने सूचना के बदले इतनी बड़ी रकम मांगी कि सुनकर हर कोई सकते में आ गया।

 medical education department demand four lakh rupees for rti information
आरटीआई - फोटो : FILE PHOTO

दून धर्मपुर मंडी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से छह बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। इस पर निदेशालय से सूचना देने के लिए चार लाख 20 हजार रुपये शुल्क मांगा है। सूचना के लिए इतनी बड़ी रकम की मांग देखकर आरटीआई कार्यकर्ता हैरान है।

 medical education department demand four lakh rupees for rti information
डेमो पिक

आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि निदेशालय सूचना देने से बचने के लिए इतने शुल्क की मांग की है। धर्मपुर मंडी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता दक्ष राजा ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से 18 महीने में किराये पर लिए गए वाहनों का विवरण मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 medical education department demand four lakh rupees for rti information
money

वाहनों का उपयोग जिन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किया गया है उसकी जानकारी, स्टेट नर्सिंग कॉलेज एवं निदेशालय की ओर से मार्च 2017 में क्रय की गई स्टेशनरी बिलों की छाया प्रतियां, कार्यवाहक निदेशक के कार्यालय में बैठने संबंधी जानकारी एवं निदेशालय के सीसीटीवी कैमरे की वीडियो रिकॉडिंग जितने कार्यदिवस की हो सके की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
 medical education department demand four lakh rupees for rti information
डेमो - फोटो : डेमो

दक्ष राजा के अनुसार इसमें सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग के लिए चार लाख 20 हजार रुपये शुल्क जमा किए जाने के लिए कहा गया है। वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में लोक सूचना अधिकारी एनके सिन्हा का कहना है कि मांगी गई सूचना को उपलब्ध कराने संबंधी कार्रवाई अतिरिक्त शुल्क जमा करने के बाद ही शुरू होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed