पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में एक मैक्स जीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं।
2 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
घायलों को ऋषिकेश स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो की गंभीर हालत देखते हुए हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया।
3 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार दोपहर गैंडखाल बाजार से एक जीप सवारियां लेकर आमसैंण जा रही थी। गैंडखाल से एक किलोमीटर आगे राशन गोदाम के समीप चालक ने लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग से गैंडखाल-आमसैंण संपर्क मार्ग की ओर टर्न करते ही मैक्स बेकाबू हो गई।
4 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। खाई में गिरते वक्त सवारियां छिटककर दूर जा गिरी। हादसा होते देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
5 of 10
yamkeshwar accident
- फोटो : AmarUjala
आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची लक्ष्मणझूला पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान चालक गोविंद सिंह (47) समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।