फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest Fire: Impacts of forest fire on tourism in nainital

Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग से घिरा नैनीताल, सैलानी मायूस...250 से अधिक होटलों की बुकिंग रद्द

Mon, 29 Apr 2024 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Apr 2024 12:04 PM IST
सार

Uttarakhand Forest Fire: कुमाऊं के जंगल आग से धधक रहे है। वहीं, नैनीताल शहर के आसपास लगी आग का असर पर्यटन कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। कई पर्यटकों ने अपनी एडवांस बुकिंग भी रद्द कर दी है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Impacts of forest fire on tourism in nainital
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल शहर के आस-पास लगी आग का असर पर्यटन कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। देश के विभिन्न प्रांतों से सैलानी होटलों में पूछताछ कर रहें हैं, साथ ही कई पर्यटकों ने अपनी एडवांस बुकिंग भी रद्द कर दी है।

विज्ञापन

नैनीताल शहर के आस-पास के जंगलों में बीते कई दिनों से आग लगी है। आग को बुझाने के लिए सेना के हेलिकॉप्टर का सहारा लिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से खबर मिलने पर पर्यटक एडवांस बुकिंग रद्द कर रहे हैं। आग के चलते दो दिन में 250 से अधिक बुकिंग रद्द की जा चुकी है। मई माह के लिए 70 फीसदी बुकिंग हो चुकी थी। इधर, नैनीताल डिविजन में 300 वन कर्मी व 300 फायर वाचर आग की घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही टीम की मदद से आग पर काबू किया जा रहा है।

विज्ञापन

सरकार और प्रशासन को बुलेटिन जारी करने की जरूरत
होटल एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों से सैलानियों की ओर से आग के बारे में पूछताछ की जा रही है। कई लोग एडवांस बुकिंग भी रद्द कर रहें हैं। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वह बुलेटिन जारी करें। ताकि आगामी पर्यटन सीजन में यहां पर्यटक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड में धू-धू कर जल रहे जंगल, सामने आए दस साल के आंकड़े; 17 लोग मारे गए

नैनीताल डिवीजन के कई जंगलों में आग लगी हुई थी। जिस पर काबू पा लिया गया है। वर्तमान में सिर्फ महेशखान क्षेत्र में आग लगी है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाए। नैनीताल की स्थिति सामान्य है। नैनीताल डिविजन में 300 वनकर्मी व 300 फायर वाचर आग की घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। - चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed