फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mussoorie: घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों की मर्सिडीज में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

Thu, 02 Feb 2023 12:18 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Massive fire broke out in car on Mussoorie Dehradun road Uttarakhand News In Hindi
मसूरी रोड पर कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मसूरी-देहरादून रोड पर ऋषि आश्रम के पास खड़ी एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार में आग लगने की सूचना पर कोल्हूखेत पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

Virat-Anushka: एक हफ्ते बाद उत्तराखंड से वापस लौटे विरुष्का, दयानंद आश्रम से साथ ले गए ये खास तोहफा

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजकर 40 मिनट के आस-पास की है। बताया गया कि हरियाणा के पर्यटकों की कार में आग लगी लेकिन राहत की बात ये है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर राजपुर से चीता के जवान भी पहुंचे थे। तब बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

Massive fire broke out in car on Mussoorie Dehradun road Uttarakhand News In Hindi
मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, बुधवार को हरियाणा के पर्यटक अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रवेश और नवीन मसूरी घूमने आए थे लेकिन देर रात मसूरी झील के निकट उनकी मर्सिडीज कार गर्म होने लगी। 

Massive fire broke out in car on Mussoorie Dehradun road Uttarakhand News In Hindi
मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कार को गर्म होता देख चारों लोगों ने कार को वापस देहरादून के लिए मोड़ दिया। इसी बीच ऋषि आश्रम के निकट मैगी प्वाइंट के पास चारों लोग गाड़ी से नीचे उतर गए और चाय पीने के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Massive fire broke out in car on Mussoorie Dehradun road Uttarakhand News In Hindi
मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

तभी कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार धुंए और आग की लपटों से घिर गई। कार में आग लगती देख चारों लोग घबरा गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Massive fire broke out in car on Mussoorie Dehradun road Uttarakhand News In Hindi
मसूरी में पर्यटकों की कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पवन सैनी ने बताया कि हरियाणा की कार संख्या HR 26 BS 0263 आग से पूरी तरह से जल गई है। गनीमत की बात ये है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी लोग हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed