{"_id":"5fec27e637668d5db546d48d","slug":"marriage-muhurat-in-new-year-2021-from-april-month-marriage-will-starts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2021 : नए साल में 51 दिन गूंजेंगी शहनाइयां, अप्रैल से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2021 : नए साल में 51 दिन गूंजेंगी शहनाइयां, अप्रैल से शुरू होंगे विवाह मुहूर्त
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आने वाले नए साल यानि 2021 में 51 दिन शहनाइयां गूंजेंगी। सबसे अधिक मई माह में 20 दिन शादी-विवाह के होंगे। फरवरी में एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। वहीं, दिसंबर में शादियों के लिए छह शुभ मुहूर्त रहेंगे। जबकि, साल 2020 में करीब 120 दिन शादी के मुहूर्त थे।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि विवाह की सभी तिथियां शुभ नहीं होतीं। विवाह के लिए वर के सूर्य व चंद्र बल तथा वधू के गुरु व चन्द्र बल को मिलाकर तिथि निकाली जाती है। बताया कि आने वाले साल में 14 जनवरी 2021 तक खरमास रहेगा। जनवरी 17 से 18 अप्रैल तक शुक्र अस्त होने से शादियों नहीं होंगी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
16 फरवरी बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त में शादियां नहीं हैं। 11 मार्च महाशिवरात्रि को भी विवाह नहीं होंगे। 22 अप्रैल 2021 में ही विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। जिसे मिलाकर आने वाले नए साल में कुल 51 दिन शादियों की शहनाइयां सुनने को मिलेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
आने वाले नए साल 2021 में विवाह, सगाई और लग्न के कम मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सबसे कम विवाह मुहूर्त साल के पहले माह जनवरी में है। इसमें केवल 18 जवनरी को ही विवाह का मुहूर्त है। मई 2021 में इस वर्ष विवाह, सगाई और लग्न के सबसे अधिक 20 मुहूर्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वर्ष के शुरूआती माह फरवरी और मार्च में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में भी विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। अप्रैल 2021 में विवाह के लिए आठ शुभ दिन हैं। जबकि, दिसंबर 2021 में विवाह के कुल छह शुभ मुहूर्त हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।