{"_id":"5febfc1537668d5db546d47e","slug":"uttarakhand-news-well-in-7000-ft-height-is-191-year-old-and-also-unique-in-mussoorie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर 191 साल पुराना कुआं बुझा रहा प्यास, एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर 191 साल पुराना कुआं बुझा रहा प्यास, एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखें...
सुनील सिलवाल, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों पर कुआं बनाना बेहद श्रमसाध्य और खर्चीला है। अगर बन भी जाए तो इससे लगातार पानी मिलने की गारंटी नहीं है। क्योंकि पहाड़ में भूजल तो बहुत गहराई पर मिलता है। लेकिन हैरत की बात यह है कि पहाड़ों की रानी मसूरी के हाथी पांव क्षेत्र में समुद्र तल से 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक कुआं 191 साल बाद भी लोगों की प्यास बुझा रहा है। इस कुएं का निर्माण 1829 में किया गया था।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
अंग्रेजों की प्यास बुझाने के बाद अब इस कुएं से स्थानीय लोग पानी भर रहे हैं। माना जाता है कि मसूरी के हर चौक और गली में अतीत का गौरवशाली इतिहास छुपा है। इसी का एक नमूना मसूरी शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर पार्क स्टेट में 7000 फीट की उंचाई पर स्थित यह कुआं है। कहा जाता है कि जब अंग्रेज इस क्षेत्र में आए तो हाथी पांव क्षेत्र में कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
इस समस्या को देखते हुए 1829 में तत्कालीन अंग्रेज जनरल विश ने इस कुंए का निर्माण कराया। भारत के सर्वेयर जनरल जार्ज एवरेस्ट ने भी इस कुएं के पानी का इस्तेमाल किया। सर जार्ज की प्रयोगशाला इसी क्षेत्र में थी। उन्होंने देश-दुनिया की ऊंची चोटियों का सर्वे भी यहीं से किया। हाथी पांव निवासी 83 वर्षीय रुप सिंह कठैत कहते हैं कि अंग्रेजों के जमाने से लोग कुएं के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
कठैत कहते हैं कि पहाड़ में इतनी ऊंचाई पर कुएं बहुत कम देखने को मिलते हैं। समय के साथ अब कुएं में पानी भी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर कुएं का रखरखाव सही से हो तो सदियों तक यह ऐसे ही लोगों की प्यास बुझा सकता है। मान्यता है कि इस कुएं में पीछे मुड़कर सिक्का डालने से मनोकामना पूरी होती है। रूप सिंह कठैत ने बताया कि वह छोटी उम्र से इसे देखते आ रहे हैं। आज भी लोग उनकी दुकान से कुएं में डालने के लिए सिक्के लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, मसूरी के अंग्रेजी लेखक गणेश सैली भी इस बात का समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि पुरानी मान्यता है कि कुएं में कोई अंगूठी या सिक्का डालने से मनोकामना पूरी होती है। आज भी इस कुएं में लोग पीछे मुड़कर सिक्का डालते हैं। इससे कुएं का नाम विशिंग वेल भी पड़ गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।