फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशन की दुकानों पर अब मिलने जा रही ऐसी सुविधा, जिसे जानकर आपकी सारी टेंशन हो जाएगी दूर

Sun, 29 Apr 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Apr 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Many services will start in Ration shops soon
happy

अब आपको राशन की दुकानों पर ऐसी सुविधा मिलने जा रही है, जिसे पढ़कर आप खुश हो जाएंगे।

Many services will start in Ration shops soon
कॉमन सर्विस सेंटर

जी हां, जल्द ही सभी सरकारी राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में बदल दिया जाएगा। इसके बाद आम जनता को वहां कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, हालांकि यह योजना एक अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन अभी इंटरनेट और कम्प्यूटर सेटिंग नहीं हो पाई हैं इस कारण कुछ देरी हो रही है। लेकिन जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

Many services will start in Ration shops soon
ration card

खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से खाद्य वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत राशन वितरण एवं आवंटन की समस्त जानकारियां ऑनलाइन मिल सकेगी। प्रदेशभर में तकरीबन नौ हजार राशन की दुकानें हैं। इनमें सीएससी सेवा के तहत कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many services will start in Ration shops soon
atm card
इसके बाद इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के तहत सरकारी राशन खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इससे उपभोक्ता को नकदी की जगह एटीएम कार्ड के माध्यम से भुगतान करने की भी सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Many services will start in Ration shops soon
atm card

इसके तहत आप ऑनलाइन बिल भुगतान, सरकारी नौकरी का फॉर्म भर सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकेगा। साथ ही सभी तरह के बिलों का भुगतान भी यहां किया जा सकेगा। वहीं ग्राहकों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed