{"_id":"590b7a7b4f1c1b3d0a4424d8","slug":"many-goods-will-become-cheaper-by-applying-gst","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GST लागू होने से सस्ते हो जाएंगे ये सामान, जानिए कैसे मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST लागू होने से सस्ते हो जाएंगे ये सामान, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 05 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी कर प्रणाली के लागू होने की संभावना है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बिल लागू होने के बाद वस्तुओं पर एक ही टैक्स लगेगा। एक ही स्थान पर टैक्स लगने से वस्तु की कीमतों में इजाफा नहीं होगा। जिससे आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी।
जीएसटी कर प्रणाली में रेस्टोरेंट का खाना, दवाइयां, कारें, मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक सामान, सीमेंट, स्टील बर्तन, मोबाइल, बिस्कुट, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, रेडीमेट गारमेंट्स की कीमतें कम होने की संभावना है।
अभी तक वस्तु पर उत्पाद शुल्क और वैट के अलावा एंट्री टैक्स, सेस, सर्विस टैक्स अलग-अलग लगाए जाते हैं। जीएसटी में उत्पाद शुल्क व वैट को मिलाकर टैक्स का नया स्लैब लागू होगा। जबकि अन्य कोई टैक्स नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक एक कार खरीदने पर 14 प्रतिशत वैट और 24 प्रतिशत उत्पाद शुल्क को जोड़ कर कुल 38 प्रतिशत टैक्स देना होता है। जबकि जीएसटी में प्रस्तावित 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार रेस्टोरेंट में खाना खाने पर पांच प्रतिशत वैट, छह प्रतिशत सर्विस टैक्स लगता है। मोबाइल फोन पर पांच प्रतिशत वैट और 12.5 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के अलावा एक प्रतिशत सेस लगता है। जीएसटी कर प्रणाली में सेस और सर्विस टैक्स को नहीं जोड़ा गया।