हर्षल फाउंडेशन, दून संस्कृति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने दिव्यांगों को उनकी जरूरत के उपकरण वितरित किए।
अमर उजाला दिव्यांग शिविर: हौसला मिला तो खिल उठे सैकड़ों दिव्यांगों के चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही कार्यक्रम के सभी सहयोगियों को सम्मानित भी किया। आयोजकों और अतिथियों की ओर से हौसला मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। दो दिनों के दौरान दो हजार से अधिक दिव्यांगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ दिया गया। अग्रवाल धर्मशाला में शिविर के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय और आयोजकों की ओर से सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। दूसरे दिन करीब 800 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया। मौके पर ही नाप लेकर उनके कृत्रिम हाथ-पैर बनाए गए। साथ ही उन्हें व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, सुनने की मशीन, बैसाखी व अन्य जरूरत का सामान भी वितरित किया गया।
समाज कल्याण, उत्तराखंड परिवहन, कौशल विकास, आयुष्मान योजना, स्वरोजगार, देना बैंक के कर्मचारियों ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियों दी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए। दिव्यांगों के एक्सरे व कई अन्य जांचों के बाद प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग कमजोर नहीं बल्कि सबसे अधिक सशक्त होते हैं। शारीरिक कमियों के बावजूद जिस संघर्ष और ढृढ़ संकल्प के साथ वह आगे बढ़ते हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यदि दिव्यांगजनों को सुविधाएं देकर सृजनात्मक कार्यों की तरफ मोड़ा जाए तो वह राष्ट्र की उन्नति में अपना सक्रिय योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग स्वावलंबी होने पर अपने परिवार या आश्रितों के लिए बोझ नहीं बनेंगे।