उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश में भागीरथी के बदले रुख से गंगोत्री ग्लेशियर के दाहिने हिस्से में दरारें आ गई हैं। इससे ग्लेशियर के और टूटने का खतरा बढ़ गया है।
{"_id":"596d91714f1c1bc45c8b4790","slug":"many-cracks-on-gangotri-glacier-due-to-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से भागीरथी का रुख बदला, गंगोत्री ग्लेशियर में पड़ी दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से भागीरथी का रुख बदला, गंगोत्री ग्लेशियर में पड़ी दरारें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
gangotri
Trending Videos
ग्लेशियर पिघलने से भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ा
- फोटो : Amar Ujala
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में स्थिति की प्रारंभिक सूचना मिलने के बाद विज्ञानियों की टीम स्थिति के अध्ययन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भागीरथी रक्तवन के अंदर की तरफ रुख कर रही है। इसके साथ ही नदी के ऊपरी हिस्से में झील बनने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है।
gangotri
वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को बेस कैंपों और क्षेत्र से सूचना मिली है कि जहां गंगोत्री ग्लेशियर का आखिरी शिरा है, वहां बाईं तरफ ग्लेशियर के 40 मीटर हिस्से में दरारें आ गईं हैं। इसकी वजह भागीरथी नदी के बहाव में बदलाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
gangotri
आशंका व्यक्त की जा रही है कि अगर बहाव और अंदर की तरफ आया तो ग्लेशियर टूट सकता है। रक्तवन की तरफ गंगोत्री ग्लेशियर का सहायक ग्लेशियर भी है।
विज्ञापन
gangotri
विज्ञानियों की टीम ने बदली स्थिति का अध्ययन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही यह भी अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि ग्लेशियर के आसपास नई झील बन गई है। इसकी पुष्टि करने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर गई है।