{"_id":"630c5900e87e2c2bc7630aa6","slug":"heavy-rain-in-uttarakhand-eight-day-old-child-and-two-women-died-due-to-debris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलबे में दफन आठ दिन का मासूम: बारिश का कहर, मां-बच्ची सहित तीन जिंदगियां खत्म, दर्दनाक मंजर की गवाह तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दफन आठ दिन का मासूम: बारिश का कहर, मां-बच्ची सहित तीन जिंदगियां खत्म, दर्दनाक मंजर की गवाह तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में बारिश से तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश ने सोमवार को देहरादून कहर बरपाया। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिर गई। इस हादसे ने आठ दिन के मासूम सहित तीन जिंदगियां छीन लीं। मलबे के ढेर में दबे तीनों शवों को निकाल लिया गया।
देहरादून में बारिश का प्रकोप जारी है। भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती आवास ढहने से कुछ लोगों की मलबे में दबने की घटना होने पर जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची।
सुबह लगभग 4 बजे काठ बंगला राजपुर रोड पर एक मकान के मलबे में दबने की सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबने से संगीता पत्नी दिनेश उम्र 22 साल, लक्ष्मी दिनेश की बहन उम्र 28 साल और दिनेश के आठ दिन का बच्चे की मौत हो गई।
2 of 5
राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में मकान की छत ढह गई।
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है।
3 of 5
राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में मकान की छत ढह गई।
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में मकान की छत ढह गई।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 5
राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में मकान की छत ढह गई।
- फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। निदेशक के मुताबिक, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी रहेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।