फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2023: दूर करें असमंजस...यहां पढ़ें 18 या 19 कब करें भोलेनाथ का जलाभिषेक, ये है शुभ मुहूर्त

Fri, 17 Feb 2023 07:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Feb 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Lord Shiva Jalabhishek auspicious timing and date Uttarakhand News In Hindi
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को ही मनाया जाएगा। हालांकि महाशिवरात्रि तिथि 18 फरवरी की शाम छह बजे से है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हमेशा महाशिवरात्रि का व्रत और पूजन चौदस तिथि को ही किया जाता है।

Maha Shivratri 2023: हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र रहेगा जीरो प्वाइंट, मंदिरों में तैनात रहेगी पुलिस

इस दिन देवों के देव महादेव को पंचामृत से स्नान कराने के साथ ही बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल आदि चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसा करने वाले श्रद्घालुओं को पुण्य लाभ मिलता है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चौदस तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार इस तिथि की शुरुआत 18 फरवरी को शाम 05.55 बजे से होगा और अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 3.32 बजे समापन होगा।

Maha Shivratri 2023 Lord Shiva Jalabhishek auspicious timing and date Uttarakhand News In Hindi
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य विकास जोशी के मुताबिक प्रदोष पूजन 7.11 बजे तक करना उत्तम रहेगा। ज्योतिषाचार्य विकास जोशी के अनुसार महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी की शाम 5.57 बजे से शुरू होकर 19 फरवरी को सुबह करीब सात बजे तक होने से लोगों में महाशिवरात्रि की तारीख को लेकर असमंजस है।

Maha Shivratri 2023 Lord Shiva Jalabhishek auspicious timing and date Uttarakhand News In Hindi
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

पंचांग के आधार पर 19 फरवरी को उदया तिथि है, लेकिन उस दिन निशिता पूजा मुहूर्त अमावस्या तिथि में रहेगी। ऐसे में 18 फरवरी को चतुर्दशी तिथि में महाशिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त प्राप्त हो रही है। महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को मनाना श्रेष्ठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Lord Shiva Jalabhishek auspicious timing and date Uttarakhand News In Hindi
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य पंडित विजेंद्र दत्त ने बताया कि हिंदू धर्म के व्रत और त्योहार उदया तिथि के आधार पर निर्धारित होते हैं, लेकिन कुछ व्रतों में निश्चित तिथि में ही उसकी पूजा, मुहूर्त या चंद्रोदय का समय उसकी तारीख को तय करते हैं। इसमें सूर्योदय के साथ की उदया तिथि गौण हो जाती है।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023 Lord Shiva Jalabhishek auspicious timing and date Uttarakhand News In Hindi
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

शिवोपासना संस्थान डरबन साऊथ अफ्रीका के संस्थापक स्वामी राम भजन वन ने कहा कि 18 फरवरी की शाम छह से 19 फरवरी की सुबह सात बजे तक जलाभिषेक करना ही विशेष फलदायी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed