फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICs: रुद्राभिषेक के साथ शिवालायों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे, लगा श्रद्धालुओं का तांता

Tue, 13 Feb 2018 07:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Feb 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri‬ puja 2018 in lord shiva temple dehradun
shivaratri dehradun

रात 12 बजते ही द्रोणनगरी के मंदिर और शिवालय भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। हर-हर महादेव और ऊं नम: शिवाय का जयकारा लगाते श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पहले भगवान शिव शंकर का दर्शन किया।



 

Maha Shivaratri‬ puja 2018 in lord shiva temple dehradun
shivaratri dehradun

 इसके बाद इसके बाद बेर, धतूरा, बेल-पत्र, गंगा जल और दूध आदि से भोले बाबा का विधिवत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि पर बाबा की पूजा-अर्चना और अभिषेक के लिए सोमवार रात 11 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
 

Maha Shivaratri‬ puja 2018 in lord shiva temple dehradun
shivaratri dehradun

ठीक 12 बजे पट खुलते ही लोगों ने शिवलिंग का अभिषेक किया। हालांकि, चतुर्दशी तिथि दो दिन होने के चलते कुछ जगहों पर 14 फरवरी यानी बुधवार को भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। वहीं, ज्योतिषियों के अनुसार 13 फरवरी (मंगलवार) को व्रत करना ही शास्त्र सम्मत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivaratri‬ puja 2018 in lord shiva temple dehradun
shivaratri dehradun

टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का व्रत आज 13 फरवरी को मनाया जाएगा। यही वजह है कि रात 12 बजे से ही यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अभिषेक शुरू कर दिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से रात को भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं भांग, धतूरा, गन्ने के रस, पंचमेवा आदि से बाबा का विशेष अभिषेक किया गया।

 

विज्ञापन
Maha Shivaratri‬ puja 2018 in lord shiva temple dehradun
shivaratri dehradun

साथ ही 500 लीटर दूध से भी बाबा का अभिषेेक किया गया। मंदिर के महंत किशन गिरी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बार करीब 40 सीसीटीवी कैमरे मंदिर और आसपास परिसर में लगाए गए हैं। वहीं, मेले में नए झूले भी आए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा गार्ड भी मंदिर के भीतर और बाहर तैनात किए गए हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed