फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ पूर्णिमा 2021: सोमवार को इस समय स्नान और दान करना होगा फलदायी, ये हैं दो शुभ मुहूर्त...

Fri, 26 Feb 2021 07:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Feb 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Maha Kumbh Mela: Two Subh Muhurath For Ganga Snan and Dana
हरिद्वार में स्नान - फोटो : अमर उजाला

शनिवार 27 फरवरी को माघ मास की पूर्णिमा है। इस दिन गंगा स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा तटों पर स्नान के लिए श्रद्धलुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। माघ मास की पूर्णिमा में अभिजित मुहूर्त में स्नान विशेष शुभ होता है। यह मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.58 बजे तक होगा। अमृत योग दोपहर 1.47 बजे से शुरू होगा।



सुबह भी स्नान किया जा सकता है। जिनकी कुंडली में मांगलिक योग हो उन्हें अभिजित योग में गंगा स्नान के बाद शहद, तांबे के कलश में दान देना शुभ होगा। क्योंकि राहु, मंगल अंगारक योग बना रहा है। अंगारक योग में स्नान चंद्र ग्रहण के किए गए स्नान के समान होता है। गंगा स्नान के बाद देशी घी, शहद, वस्त्र, अनाज, फल दान करना शुभ होता है। देसी घी का दान धन दायक होता है। 

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगा के प्रमुख घाटों के साथ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाटों पर कड़ी चौकसी रहेगी। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  माघ पूर्णिमा स्नान 2021: तीन दिन हरिद्वार में भारी वाहनों की एंट्री बैन, लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना

Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Maha Kumbh Mela: Two Subh Muhurath For Ganga Snan and Dana
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। स्नान के लिए उत्तर भारत के राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर जिला, मेला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। माघी पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदित होता है। 
 
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Maha Kumbh Mela: Two Subh Muhurath For Ganga Snan and Dana
गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। शनिवार को होने वाले स्नान के लिए शुक्रवार रात से ही श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए । पूर्णिमा की सुबह तड़के से हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर स्नान शुरू हो जाएगा। स्नान के दिन कोरोना से बचाव के लिए बार्डर और घाटों पर श्रद्धालुओं की रैंडम सैंपलिंग भी की जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Maha Kumbh Mela: Two Subh Muhurath For Ganga Snan and Dana
हरिद्वार में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर कुंभ मेला पुलिस ने हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र को नौ जोन और 25 सेक्टरों में बांटा है। इनमें एक सेक्टर जीआरपी व यातायात का भी बनाया गया है। इसके साथ ही ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक जोन में प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक और सेक्टरों में पुलिस उपाधीक्षक को नियुक्त किया गया है। 
 
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2021 in Haridwar Maha Kumbh Mela: Two Subh Muhurath For Ganga Snan and Dana
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है इसलिए यातायात प्लान के तहत शुक्रवार से 28 फरवरी की रात आठ बजे तक शहर के अंदर भारी व व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed