फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: heavy vehicles Entry ban in haridwar for Three days on Magha Purnima Snan

माघ पूर्णिमा स्नान 2021: तीन दिन हरिद्वार में भारी वाहनों की एंट्री बैन, लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना

Thu, 25 Feb 2021 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Feb 2021 11:58 PM IST
सार

  • कुंभ पुलिस ने तैयार किया यातायात प्लान, पार्किंग भी की तय 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: heavy vehicles Entry ban in haridwar for Three days on Magha Purnima Snan
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में 27 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर कुंभ पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यातायात प्लान के तहत शुक्रवार से 28 फरवरी की रात आठ बजे तक शहर के अंदर भारी व व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। 

विज्ञापन


कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को मंगलौर से लंढौर-लक्सर होते हुए जगजीतपुर से दक्षद्वीप और फिर बैरागी कैंप होकर चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। 
विज्ञापन


Maha Kumbh 2021: निरंजनी अखाड़ा के रमता पंचों ने जमात के साथ किया कुंभनगरी में प्रवेश, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को भगवानपुर से पुहाना-झबरेड़ा-मंगलौर-लंढौरा-लक्सर होते हुए जगजीतपुर होकर चमगादड़ टापू पार्किंग पहुंचाया जाएगा। नजीबाबाद से आने वाले वाहन गौरीशंकर पार्किंग में पार्क होंगे। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन मोतीचूर पार्किंग व पावन धाम पार्किंग पर खड़े होंगे। 

उन्होंने बताया कि सभी राज्यों की रोडवेज बसें स्थानीय रोडवेज बस अड्डे व ऋषिकुल बस अड्डे पर खड़ी होंगी। आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर अपरिहार्य परिस्थितियों के अतिरिक्त कोई भी प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। स्थानीय वाहन कुछ प्रतिबंधों के साथ आवागमन कर सकेंगे।

शिव मूर्ति तिराहे से लेकर अपर रोड पर भीमगोड़ा बैरियर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्री गंगा सभा, स्थानीय व्यापारी और इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिक व इस क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों के दो पहिया वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा।

कुंभ के दौरान चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था

हरिद्वार कुंभ मेले को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के थानाध्यक्षों के बीच मंडावर पुलिस चेक पोस्ट पर संयुक्त बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया की हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू होने से पूर्व एसएसपी के आदेश पर बुधवार शाम मंडावर पुलिस चेक पोस्ट पर सहारनपुर जिले के कई थानाध्यक्षों के साथ बैठक हुई।
 


 


इस दौरान निर्णय लिया गया कि कुंभ मेले के दौरान दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जाएगी। साथ ही अधिकारी और पुलिस एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे।

अगर कोई घटना होती है तो एक-दूसरे को तत्काल सूचना देंगे। बैठक में फहतेपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ सुरेंद्र सिंह और एसओ बुग्गावाला सुखपाल सिंह मान आदि मौजूद रहे।

पांच राज्यों के श्रद्धालुओं की होगी कोरोना जांच

माघ पूर्णिमा स्नान और फाल्गुन की कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए मेला क्षेत्र को सात जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से प्रभावित पांच राज्यों के श्रद्धालुओं की अनिवार्य रूप से कोरोना की जांच की जाएगी।

इसके अलावा अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना की रैंडम जांच की जाएगी।   जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में हरकी पैड़ी, लालजीवाला, नीलधारा, गौरीशंकर, भीमगोड़ा, भूपतवाला, पंतद्वीप, रायवाला, सप्तसरोवर, हरिद्वार, मंनसा देवी, मायापुर, कनखल, बैरागी कैंप, दक्षद्वीप, सदर क्षेत्र और जीरआरपी क्षेत्र को मिलाकर सात जोन और 20 सेक्टर बनाए हैं। स्नान पर्व और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और एसओपी अनुपालन की जिम्मेदारी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई है। एसओपी के अनुपालन की रिपोर्ट और फोटो जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करेंगे। इसके साथ राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में रैंडम कोविड जांच की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना का नए स्ट्रेन के मामले लगातार बढ़ रहे। ऐसे में कोविड संक्रमण नियंत्रण के इन पांच राज्यों से आने श्रद्धालुओं की अनिवार्य रूप से कोविड जांच की जाएगी। खासकर राज्य सीमा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर थर्मल स्क्रीनिंग और कोविड जांच की व्यवस्था की जाएगी। कोविड पॉजिटिव मिलने पर सार्वजनिक वाहनों से आए यात्री को आइसोलेट किया जाएगा। प्राइवेट वाहनों से आने वाले कोविड पॉजिटिव यात्री को वापस भेजा जाएगा।

कोरोना के नए स्ट्रेन से प्रभावित पांच राज्यों श्रद्धालुओं की अनिवार्य रूप से कोविड जांच की जाएगी। अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए रैंडम कोविड जांच
की व्यवस्था रहेगी। 
- सी. रविशंकर, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed