इस बार चंद्रग्रहण और पूर्णिमा एक साथ पड़ रही है, लेकिन क्या आप जानते है कि यह तीन बातें इस दिन को अद्भुत बनाएगी। जानिए कैसे..
अब तक नीला चांद यानी ब्लू सुपरमून का दीदार नहीं कर पाने वालों के लिए इसे देखने का मौका होगा। 31 जनवरी को नीला चांद दिखाई देगा।
सुपरमून एक आकाशीय घटना है। जिसमें चांद अपनी कक्षा में धरती के सबसे निकट होता है और संपूर्ण चांद का स्पष्ट रूप से अवलोकन किया जा सकता है। 31 जनवरी को होने वाली पूर्णिमा की तीन खासियत है।
पहली यह कि यह सुपरमून की एक श्रृंखला में तीसरा अवसर है जब चांद धरती के निकटतम दूरी पर होगा। दूसरी यह कि इस दिन चांद सामान्य से 14 फीसद ज्यादा चमकीला दिखेगा। तीसरी बात यह कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी।
इसके बाद 2028 और फिर 2037 में ब्लू मून देखने को मिलेगा। ज्योतिषों के अनुसार ब्लू सुपर मून की घटना में चंद्रमा नीला, तांबे के रंग, चमकीला अलग-अलग रंगों का दिखाई देता है।