देहरादून जिले के त्यूनी तहसील के दुर्गम क्षेत्र में बसे गोरछा गांव के जंगल में मिली प्राचीन गुफा के अंदर शिवलिंग का भंडार मिला है।
2 of 8
longest cave in tiuni
- फोटो : AmarUjala
त्यूनी तहसील के दुर्गम क्षेत्र में बसे गोरछा गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में 15 से 20 फीट ऊंची इस गुफा में शिवलिंग जैसी आकृतियां मिलने के साथ ही दीवारों पर देव आकृतियां और भित्ति चित्र बने हुए हैं। शिवलिंग जैसी आकृतियों के ऊपर टपकता पानी ग्रामीणों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गुफा में पूजा अर्चना शुरू कर दी है।
3 of 8
longest cave in tiuni
- फोटो : AmarUjala
तीन दिन पहले खोजी गई गुफा के भीतर ग्रामीण कौतूहलवश सात किमी अंदर तक जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी ये गुफा खत्म नहीं हुई। ग्रामीणों ने इसके और लंबी होने की संभावना जताई है। गुफा मिलने की सूचना पुरातत्व विभाग को भी दे दी गई है।
4 of 8
longest cave in tiuni
- फोटो : AmarUjala
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने बताया कि तीन दिन पहले गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर घने जंगल में पशुओं को चराते समय चरवाहों ने यह गुफा खोजी।
5 of 8
longest cave in tiuni
- फोटो : AmarUjala
चरवाहों ने बताया कि बकरी को खोजते हुए वे लोग चीड़, कैल, रई, देवदार के घने जंगलों में घुसे तो वहां यह गुफा दिखाई दी। कौतूहलवश भीतर जाकर देखा तो दीवारों पर भित्ति चित्र उकरे हुए थे। चरवाहों ने इसकी जानकारी गांववालों को दी।