फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव 2019: हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को मिली बड़ी राहत

Sat, 13 Apr 2019 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Apr 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 re petition against ramesh pokhriyal nomination canceled
डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : google

हरिद्वार से सांसद और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निशंक के नामांकन को चुनौती देने वाली स्पेशल अपील याचिका खारिज कर दी है।

Lok sabha elections 2019 re petition against ramesh pokhriyal nomination canceled

हरिद्वार से निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा के बागी मनीष वर्मा ने विशेष अनुमति याचिका के जरिये निशंक के नामांकन को चुनौती दी थी। बता दें कि पूर्व में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच उक्त याचिका को खारिज कर चुकी है।
 

Lok sabha elections 2019 re petition against ramesh pokhriyal nomination canceled

कोर्ट ने वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक सरिता आर्य के नामांकन को चुनौती वाली याचिका का हवाला देते हुए निशंक की याचिका को खारिज किया था। उस दौरान कोर्ट ने कहा था कि नामांकन को चुनौती नहीं दी जाएगी, बल्कि चुनाव को चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 re petition against ramesh pokhriyal nomination canceled
नैनीताल हाईकोर्ट

बता दें कि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देहरादून निवासी मनीष वर्मा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि डॉ. निशंक ने नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में बतौर पूर्व मुख्यमंत्री मिले सरकारी आवास और अन्य सुविधाओं के बकाए को लेकर तथ्य छिपाया है।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 re petition against ramesh pokhriyal nomination canceled
अपनी बेटी के साथ निशंक

निशंक ने अपनी बेटी के बैंक खातों का उल्लेख नहीं किया है। निशंक ने दिल्ली स्थित सांसद आवास का प्रोवीजनल सर्टिफिकेट लगाया है। इसकी निर्वाचन अधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन निशंक ने वहां अपने जवाब में कहा कि उनकी बेटी उन पर निर्भर नहीं है। वे अभी भी सांसद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed