फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन्हें रूस से भारत खींच लाया लोकतंत्र का महापर्व, 45 की उम्र में पहली बार किया मतदान

Fri, 12 Apr 2019 02:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 for voting bhupesh came from Russia
अपने भाई के साथ भूपेश (पीली शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में गुरुवार को आम चुनाव का प्रथम चरण था। ऐसे में बाहर रहकर काम करने वाले देहरादून के मतदाताओं में से कई अपने घर पहुंचे। दून के ऐसे ही एक मतदाता भूपेश सिंह चौहान हैं, जो रूस से मतदान करने के लिए घर पहुंचे। वह लगभग 29 वर्ष से मास्को में रह रहे हैं।


 

Lok sabha elections 2019 for voting bhupesh came from Russia

45 वर्षीय भूपेश का कहना है कि उन्होंने पहली बार मतदान किया। उनका छोटा भाई लोकेश सिंह चौहान भी काशीपुर से मतदान के लिए दून पहुंचा था। शहर के पित्थूवाला के रहने वाले भूपेश वर्ष 1990 में इंजीनियरिंग करने के लिए रूस गए थे।
 

Lok sabha elections 2019 for voting bhupesh came from Russia

इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ वर्षों तक वहीं नौकरी की। उसके बाद अपनी फार्मा कंपनी खोल ली। जिसमें लगभग सौ से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। जिनमें से दस भारतीय हैं। भूपेश की पत्नी ली मूलरूप से चीन की हैं। वह भी भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 for voting bhupesh came from Russia

तब से वह रूस की राजधानी मॉस्को में परिवार के साथ ही रहते हैं लेकिन वहां की नागरिकता नहीं ली। उनका कहना है कि जैसे ही उन्हें पता चला की देश में लोकसभा चुनाव होने हैं तो वह मतदान करने अपने बेटे के साथ दून पहुंच गए।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 for voting bhupesh came from Russia
अमर उजाला

भूपेश ने बताया कि आज से पहले उन्होंने कभी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। उन्हें भारतीय होने पर उन्हें गर्व है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पासपोर्ट की वैल्यू काफी बढ़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed