लॉकडाउन में लोग घर पर कुछ नया कर अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे ही एक कलाकार हैं उत्तराखंड के राजेश चंद्र। राजेश ने दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामायण में रामेश्वर पूजा में रामादल को कलम के जरिए कागज पर उकेरा है।
Lockdown: देवभूमि के राजेश की कलाकारी की रामायण के लक्ष्मण ने की तारीफ, बताया बड़ा आर्टिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहम बात ये है कि राजेश की इस कलाकारी की रामायण के लक्ष्मण व एक्टर सुनील लहरी ने जमकर प्रशंसा की है। एक्टर सुनील लहरी ने राजेश चंद्र को एक दिन बड़ा आर्टिस्ट बनने की शुभकामना भी दी है। पहाड़ी कलाकार के नाम से मशहूर राजेश चंद्र ने दूरदर्शन पर दिखाई जा रही रामानंद सागर की रामायण से प्रभवित होकर कुछ चित्र बनाए।
Thank you @DDNational Did illustrations for a tribute to ramanand sagar ji's epic Ramayana thank you everyone the team for giving us best gift and legacy 😊🙏jai shree raam @arungovil12 @LahriSunil @ChikhliaDipika
@AskAnshul @narendramodi @prasarbharati @AshokShrivasta6 pic.twitter.com/2s4bKq3bXU— Rajesh Chandra (@Rajeshrishikesh) April 13, 2020
उन्होंने लिखा कि एक दिन तुम बहुत बड़े कलाकार बनोगे। मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ है। एक्टर सुनील लहरी के उनकी सराहना करने के बाद से ही राजेश बेहद खुश हैं।