राशनकार्ड धारकों ने अगर ऐसा न किया तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके पास सिर्फ आठ दिन बचे हैं। जल्दी करें...
30 नवंबर तक आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक खाता नंबर पूर्ति कार्यालय में जमा नहीं कराने वाले एपीएल कार्ड धारकों को चावल की सब्सिडी नहीं दी जाएगी। अभी सिर्फ 53 हजार कार्ड धारकों ने आधार की कॉपी और अपना खाता नंबर जमा कराया है।
जबकि, एक लाख सात हजार कार्ड धारकों ने जानकारी अपडेट नहीं कराई। 30 नवंबर तक पूर्ति कार्यालय में आधार कार्ड की कॉपी और बैंक खाता नंबर जमा नहीं कराने पर सब्सिडी के साथ इनका राशन भी रोक दिया जाएगा। आपूर्ति विभाग की ओर से एपीएल कार्ड धारकों को 15 किलो राशन दिया जाता है।
इसमें केंद्र सरकार की ओर से पांच किलो गेहूं, ढाई किलो चावल और राज्य सरकार की ओर से साढ़े सात किलो चावल मिलता है। अगले महीने से कार्ड धारकों को केंद्र की ओर से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता रहेगा, लेकिन राज्य सरकार साढ़े सात किलो चावल की बजाय 75 रुपये सब्सिडी के रूप में कार्ड धारकों के खाते में डालेगी।
5 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए कार्ड धारकों को आधार की कॉपी और बैंक खाता नंबर पूर्ति कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि एक लाख 60 हजार एपीएल कार्ड धारकों में से केवल 53 हजार ने ही जानकारी अपडेट कराई है।