भोपाल में हादसे में जान गंवाने वाली एथलीट पूजा कुमारी को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूजा की अंतिम यात्रा में परिजनों के साथ ही साथी भी फफक पड़े।
2 of 5
Pooja Kumari national level athlete drowns
शनिवार को एथलीट पूजा की फोटो खिंचवाने के चक्कर में भोपाल के साईं एक्सीलेंस सेंटर के तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा था, वहीं साथी भी गमगीन थे।
3 of 5
Pooja Kumari cremation
- फोटो : AmarUjala
सोमवार देर रात भोपाल से शव लाया गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पूजा के घर एकत्र हुए। शव यात्रा निकलते समय परिजन और पूजा के साथी एथलीट की आंखें नम थीं। लोगों ने मृतका के पिता बलवीर सिंह, माता जगवती देवी और अन्य परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
4 of 5
Pooja Kumari cremation
- फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड एथलीट संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने शव पर तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सलामी दी। शव यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने बेहद नम आंखों से पूजा को आखिरी विदाई दी।
पूजा की याद में हर साल होगी क्रास कंट्री
उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने पूजा की स्मृति में हर साल 30 जुलाई को क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि क्रास कंट्री में दिया जाने वाला सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त होगा।