फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेशनल एथलीट की अंतिम यात्रा में रो पड़ा हर कोई, फोटो खिंचवाते वक्त थी डूबी

Wed, 03 Aug 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 03 Aug 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
last farewell of national athlete pooja kumari with tears.
pooja kumari cremation - फोटो : AmarUjala

भोपाल में हादसे में जान गंवाने वाली एथलीट पूजा कुमारी को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पूजा की  अंतिम यात्रा में परिजनों के साथ ही साथी भी फफक पड़े।

last farewell of national athlete pooja kumari with tears.
Pooja Kumari national level athlete drowns

शनिवार को एथलीट पूजा की फोटो खिंचवाने के चक्कर में भोपाल के साईं एक्सीलेंस सेंटर के तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा था, वहीं साथी भी गमगीन थे।

last farewell of national athlete pooja kumari with tears.
Pooja Kumari cremation - फोटो : AmarUjala

सोमवार देर रात भोपाल से शव लाया गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पूजा के घर एकत्र हुए। शव यात्रा निकलते समय परिजन और पूजा के साथी एथलीट की आंखें नम थीं। लोगों ने मृतका के पिता बलवीर सिंह, माता जगवती देवी और अन्य परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
last farewell of national athlete pooja kumari with tears.
Pooja Kumari cremation - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड एथलीट संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने शव पर तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सलामी दी। शव यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने बेहद नम आंखों से पूजा को आखिरी विदाई दी।

विज्ञापन
last farewell of national athlete pooja kumari with tears.
Pooja Kumari

पूजा की याद में हर साल होगी क्रास कंट्री

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने पूजा की स्मृति में हर साल 30 जुलाई को क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि क्रास कंट्री में दिया जाने वाला सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed