{"_id":"62ef3fc1d1e411670b233a4a","slug":"landslide-in-karnprayag-uttarakhand-weather-car-buried-in-debris-vehicles-stuck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Landslide In Karnprayag: भारी बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, सड़कें बंद होने से फंसे वाहन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide In Karnprayag: भारी बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, सड़कें बंद होने से फंसे वाहन, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 07 Aug 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग नगर में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सांकरी में पहाड़ी से आए मलबे में तीन कार दब गई। जबकि कई मकानों में मलबा भर गया। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सिमली पुल के पास सडक बंद होने से यहां कई वाहन फंस गए।
सब्जी मंडी से लेकर आईटीआई क्षेत्र तक भी कई मकानों में मलबा भर गया है। लंगासू के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। वहीं, कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में मलबा आने से सड़क बंद हो गई, हालांकि वहां पर मलबा हटाया जा रहा है और जल्द हाईवे खुलने की संभावना है।
कर्णप्रयाग-थराली सड़क पर नलगांव व हरमनी में भी मलबा आया है। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर क्वोंणी गदेरे के पास मलबा लोगों के घरों में घुस गया। यहां रात को खड़ी एक स्कूटी भी मलबे में दब गई। कर्णप्रयाग-नौटी, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, सिमली-शैलेश्वर सड़कों पर भी मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
2 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर बारिश से आवाजाही मुश्किल हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पागल नाला में खतरनाक बना हुआ है।
3 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं गंगोत्री हाईवे सुक्की नाले के उफान पर आने से पांच जगह बंद हो गया जिसके चलते यहां कई यात्री फंस गए हैं। हाईवे पर मलबे से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कर्णप्रयाग में भूस्खलन से सड़क बंद, वाहनों की लगी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मलबे से हाईवे पर हाल ही में निर्मित मोटर पुल को भी खतरा बना हुआ है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से पीएमजीएसवाई की शिकायत की है। साथ ही शीघ्र मलबा हटवाने का अनुरोध किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।