फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्ण जन्माष्टमी 2018: कल न रख पाए व्रत तो आज इस शुभ मुहूर्त में करें कान्हा का पूजन

Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Sep 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 vrat and puja for 3rd september shubh muhurat  and timing
krishna

शहर के मंदिरों, आश्रमों और अन्य स्थलों पर कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। गृहस्थ रविवार को जबकि वैष्णव सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे इस बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र व वृषभ लग्न का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए भक्तजन पूरे दिन उपवास रखते हैं। सुबह और शाम पूजा-अर्चना करते हैं। रात्रि जागरण और श्रीकृष्ण के नाम पर भजन-कीर्तन करते हैं। लेकिन अगर आप 2 सितंबर को व्रत न रख पाएं तो 3 सितंबर को इस शुभ मुहूर्त में पूजन करें।

krishna janmashtami 2018 vrat and puja for 3rd september shubh muhurat  and timing
krishna janmashtami 2018

ज्योतिषियों के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार वैसा ही संयोग बन रहा है जैसा द्वापर युग में उनके जन्म के समय बना था। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र हो, सूर्य सिंह राशि में हो तथा चंद्रमा वृष राशि में हो तब यह योग बनता है। रविवार को रात्रि 10:30 बजे से लेकर रात्रि 12:06 बजे तक वृष लग्न भी होगा।

krishna janmashtami 2018 vrat and puja for 3rd september shubh muhurat  and timing
राधा कृष्ण

जन्माष्टमी 2 सितंबर को है। 2 सितंबर की रात्रि को 8 बजकर 48 मिनट से अगले दिन शाम 7 बजकर 20 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 8:49 बजे से सोमवार रात्रि 8:05 बजे तक रहेगा। 3 सितंबर को अष्टमी व रोहिणी नक्षत्र का संयोग शाम 7:20 बजे तक रहेगा इसके बाद अर्द्धरात्रि में नवमी तिथि मृगशिरा नक्षत्र व्याप्त होने से अष्टमी व्रत का विशेष माहात्म्य नहीं होगा। इसलिए 2 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अर्द्धरात्रि अष्टमी रोहिणी नक्षत्र वृषभ लग्न चंद्रोदय काल में मनाना शुभ रहेगी। वहीं वैष्णव सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 vrat and puja for 3rd september shubh muhurat  and timing
डेमो - फोटो : डेमो

जन्माष्टमी का मुहूर्त
अष्टमी तिथि प्रारंभ - 2 सितंबर को रात्रि 8:48 बजे से
अष्टमी तिथि समाप्त - 3 सितंबर को शाम 7:20 बजे तक
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ - 2 सितंबर को रात्रि 8:49 बजे से
 

विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 vrat and puja for 3rd september shubh muhurat  and timing
राधा कृष्ण

रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 3 सितंबर को रात्रि 8:05 बजे तक
निशीथ काल पूजन - 2 सितंबर को रात्रि 11:50 से 12:40 तक
वृषभ लग्न 2 सितंबर को रात्रि - 10:30 से 00:05 तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed