फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: दिनेशपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री का विरोध कर रहे किसानों ने तोड़ा बैरियर, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, तस्वीरें...

Sun, 10 Jan 2021 02:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan latest news: Farmers Protest Against Education Minister Arvind Pandey in Rudrapur, Fight With Police Photos
रुद्रपुर में पुलिस से भिड़े किसान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के दिनेशपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय को रविवार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। शिक्षा मंत्री आवास योजना सबके लिए आवास के क्रियान्वयन में दिनेशपुर को प्रथम पुरस्कार मिलने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने गए थे। लेकिन वहां किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। 

kisan andolan latest news: Farmers Protest Against Education Minister Arvind Pandey in Rudrapur, Fight With Police Photos
रुद्रपुर में पुलिस से प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, हंगामा कर रहे किसानों को रोकने के दौरान पुलिस की किसानों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। लेकिन किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। किसान एक बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद किसानों को पुलिस ने दूसरे बैरियर पर बड़ी मुश्किल से रोका। किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।

kisan andolan latest news: Farmers Protest Against Education Minister Arvind Pandey in Rudrapur, Fight With Police Photos
रुद्रपुर में किसानों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना कि सरकार किसानों पर जबरन नया कृषि कानून बिल थोप रही है। कृषि कानून वापस करने के लिए किसान देश की सीमाओं के साथ ही सभी शहरों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कृषि कानून वापस करने पर कोई विचार नहीं कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan latest news: Farmers Protest Against Education Minister Arvind Pandey in Rudrapur, Fight With Police Photos
हंगाका कर रहे किसानों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि किसान आंदोलन में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से भी बड़ी संख्या में किसान गए हुए हैं। इसके चलते किसान उत्तराखंड में कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले नेताओं और मंत्रियों का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके चलते किसानों ने मंत्री अरविंद पांडेय का भी विरोध किया। 

विज्ञापन
kisan andolan latest news: Farmers Protest Against Education Minister Arvind Pandey in Rudrapur, Fight With Police Photos
किसानों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पांच जनवरी को भी बाजपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बांसखेड़ा के उपग्राम विजय रम्पुरा स्थित जनजाति प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री अरविंद पांडेय का किसानों ने जबरदस्त विरोध किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed