फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Landslide: केदारनाथ से गौरीकुंड के बीच फंसे 400 यात्री, रेस्क्यू कर पहुंचाया सोनप्रयाग, तस्वीरें

Mon, 02 Sep 2024 10:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Landslide  400 Pilgrims Rescue after stranded between Sonprayag and Gaurikund Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रियों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ पैदल मार्ग और गौरीकुंड हाईवे पर बारिश से सक्रिय भूस्खलन के कारण अलग-अलग स्थानों पर 400 यात्री फंस गए थे। जिन्हें सकुशल रेस्क्यू कर सोनप्रयाग पहुंचाया गया है।

बता दें कि रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार दोपहर तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मुनकटिया और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा और लिनचोली में भूस्खलन से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान केदारनाथ पैदल मार्ग से सोनप्रयाग के लिए निकले 400 यात्री रास्ते में ही फंस गए थे।

Badrinath Highway: मलबा आने से हाईवे कई जगह बंद, बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले 2000 यात्री फंसे, तस्वीरें

Kedarnath Landslide  400 Pilgrims Rescue after stranded between Sonprayag and Gaurikund Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रियों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों को देर शाम तक प्रभावित स्थानों से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि मौसम को देखते हुए केदारनाथ से किसी भी यात्री को पैदल मार्ग से नीचे नहीं भेजने के लिए कहा गया था।

Kedarnath Landslide  400 Pilgrims Rescue after stranded between Sonprayag and Gaurikund Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रियों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भी 400 यात्री धाम से सोनप्रयाग के लिए रवाना हो गए। उनके फंसने की जानकारी मिलने पर सुरक्षित पहुंचाया गया है। इधर, सोनप्रयाग से केदारनाथ कोई भी यात्री नहीं भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Landslide  400 Pilgrims Rescue after stranded between Sonprayag and Gaurikund Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रियों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

पुलिस प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पैदल मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा जवानों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Landslide  400 Pilgrims Rescue after stranded between Sonprayag and Gaurikund Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रियों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

सोमवार तड़के से ही केदारघाटी में तेज बारिश हो रही थी। केदारनाथ से लेकर केदारघाटी में दिनभर कोहरा छाया रहने से हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप रही। मंगलवार को मौसम ठीक होने पर ही पैदल यात्रा शुरू की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed