केदारनाथ यात्रा में बीते तीन वर्ष में आर्यन हेली एविएशन का दूसरा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। इससे पूर्व 18 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया था और गरुडचट्टी के समीप क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी पायलट सहित सात लोगों की मौत हेा गई थी।
Kedarnath Helicopter Crash: तीन साल में आर्यन हेली कंपनी का दूसरा हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, अनहोनी की वजह एक ही
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:49 AM IST
सार
कोहरा काल बनकर आया और हेलिकॉप्टर के गिरते ही कुछ समय में साफ हो गया, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों ने सोचा भी नहीं था कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। लौटते वक्त हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया और बाबा के दर्शन की खुशी पल भर में ही मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन