प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ धाम में गहरी आस्था है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग वह स्वयं कर रहे हैं। धाम परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान करने में उनकी सोच साफ तौर से झलकती है।
केदारनाथ आपदा @7: कुछ संवरा, कुछ और संवरना बाकी है बाबा केदार का धाम, पढ़ें ये खास रिपोर्ट...
2 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी
- फोटो : File Photo
वह नियमित रूप से राज्य सरकार से धाम के निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हैं। निर्माण कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों पर राज्य सरकार पूरी तरह से अमल करती है। व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी केदार बाबा के दर्शन के लिए नियमित आते रहे हैं।
3 of 7
पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई file photo
चुनाव चल रहे हों या कोरोना काल उनकी केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर गहरी रुचि रहती है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी चार बार बाबा केदार के दर्शन के लिए आ चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार खत्म कर मोदी ने केदारनाथ धाम में नवनिर्मित गुफा में ध्यान लगाया और रात बिताई। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
4 of 7
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : एएनआई file photo
इससे पहले भी बाबा केदार के दर्शन के साथ पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए आते रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण को लेकर पैदा हुई स्थितियों के बीच हाल ही में उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर और मार्ग को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए।
5 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI file photo
रामबाड़ा से धाम तक के मार्ग में आध्यात्मिक अनुभूति के लिए कुछ बदलाव करने को कहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उन्होंने जल्द बाबा केदार के दर्शन के लिए आने की इच्छा भी जताई। उन्होंने प्रदेश सरकार को आश्वस्त किया कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक दो सौ करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। इसके साथ उन्होंने बदरीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान तैयार कर केंद्र को भेजने के निर्देश दिए।