फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ के बीच -12 डिग्री तापमान में भी ऐसे सजाया जा रहा बाबा केदार का धाम, मनमोहक तस्वीरें...   

Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Reconstruction work continue even heavy snowfall photos
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य

शीतकाल में कपाट बंद होने के बाद जब बाबा केदार अपने गद्दीस्थल ओंकारेशवर मंदिर में विराजमान हो जाते हैं, उस वक्त केदारघाटी सूनी हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाबा केदार के धाम को भारी बर्फबारी के बाद भी जिस तरह से सजाया जा रहा है यह देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। 

Kedarnath Dham Reconstruction work continue even heavy snowfall photos
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य

केदारनाथ धाम को नया कलेवर देने के लिए करीब 70 से ज्यादा मजदूर और कंपनी के कर्मचारी पुनःनिर्माण कार्यों के लिए वहां रुके हुए हैं। वुडस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंचार्ज कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां पानी पूरी तरह से जम चुका है। दिन में -7 तो शाम में तापमान -12 डिग्री तक पहुंच रहा है। 

Kedarnath Dham Reconstruction work continue even heavy snowfall photos
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य

केदारनाथ में मंदिर के पीछे भव्य पार्क का निर्माण किया जाएगा। करीब 200 मी. लंबे और 80 मी. चौड़े पार्क का डिजायन शासन को सौंप दिया गया है। आने वाले समय में श्रद्धालु पार्क में बैठकर जहां केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारेंगे, वहीं अपनी थकान भी मिटा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Reconstruction work continue even heavy snowfall photos
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य

बीते पांच वर्ष से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ धाम को भव्य बनाया जा रहा है। मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग के विस्तार के साथ ही मंदाकिनी नदी पर आस्था पथ बन चुका है। दिव्यांग यात्रियों के मंदिर तक पहुंचने के लिए सरस्वती नदी के किनारे आस्था पथ बनाया जा रहा है। इधर, बीते दो माह से मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Kedarnath Dham Reconstruction work continue even heavy snowfall photos
केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य

इसके बाद यहां भव्य पार्क भी बनाया जाएगा। समाधि स्थल के पीछे आरसीसी वॉल तक बनने वाले इस पार्क में बुग्याली घास उगाई जाएगी, ताकि यहां पूरे यात्राकाल में हरियाली बनी रहे। साथ ही चारों तरफ रंग-बिरंगे फूलों के गमले लगाए जाएंगे। पार्क के चारों ओर एक समान दूरी पर झूले व बेंच लगेंगे, जिससे बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु यहां समय बिता सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed