फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After talks, roadways workers agreed to postpone the strike for a month

Dehradun News: वार्ता के बाद माने रोडवेजकर्मी कार्य बहिष्कार एक माह टाला

Sun, 01 Nov 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
After talks, roadways workers agreed to postpone the strike for a month
देहरादून। परिवहन मंत्री के साथ वार्ता में मांगों पर सहमति बनने के बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एक महीने के लिए कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया है। इसके बाद संचालन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 30 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार को शुरू किया था। इससे बस संचालन पर असर पड़ा था। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी आंदोलन की चेतावनी दी हुई थी। इसके बाद मामले का हल निकालने के लिए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में शासकीय आवास में बैठक रखी गई। इसमें परिवहन निगम, परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ ही रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन, एससी- एसटी श्रमिक संघ, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----------
यह हुआ फैसला
बैठक में नियमित वेतन संबंधी मांग पर फैसला हुआ कि माह अगस्त का चार नवंबर से पहले और सितंबर का नवंबर में वेतन का भुगतान होगा। संविदा, विशेष श्रेणी के कर्मियों का नियमितीकरण का प्रस्ताव शासनादेशों में अनुमन्य नियमानुसार छूट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। एजेंसी चालक-परिचालकों व अन्य पदों पर कार्यरत कार्मिकों को निगम कर्मचारी घोषित करने और एजेंसी प्रथा को पूरी तरह प्रतिबंध करने की मांग पर फैसला हुआ कि शासन स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। परिवहन विभाग को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
भुगतान कर दरों में बढ़ोतरी
संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक बाह्य स्रोत तकनीक कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ते के संबंध में परिवहन मंत्री ने भुगतान दर में वृद्धि करने का निर्देश दिया है। इसमें अब चालक की मैदानी रूट पर प्रति किमी 3.41 पैसे और कंडक्टर की 2.88 पैसे, पर्वतीय रूट पर चालक और परिचालक की प्रति किमी राशि 3.98 और 3.38 करने का फैसला हुआ है। परिवहन मंत्री ने आंदोलन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नकारात्मक कार्रवाई न करने और देय अवकाश स्वीकृत करने को कहा है। बैठक में परिवहन निगम प्रबंध निदेशक रीना जोशी, जीएम संचालन क्रांति सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed