गुरुवार को ब्राह्मवेला में प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भगवान केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
2 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
बाबा केदार के धाम को मंदिर समिति द्वारा गेंदा और अन्य प्रकार के 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है। संगम से ही मंदिर के भव्य दर्शन हो रहे हैं। यह दृश्य भक्तों की पैदल मार्ग की थकान को एक पल में दूर कर रहा है।
3 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
धाम के कपाट खुलने से पहले तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। गढ़वाल कमिश्नर बीवीआर पुरुषोत्तम ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के साथ सोनप्रयाग से केदारनाथ तक यात्रा व्यवस्थाओं को परखा।
4 of 7
कपाट खुलने से पहले सजा केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
5 of 7
कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम में भजन करते तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला/विनय बहुगुणा
बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह सिंह ने बताया कि कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कपाट खुलने के मौके पर राज्यपाल के धाम पहुंचने की उम्मीद है।