फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kadernath Dham: अब बाबा के भक्तों को बारह ज्योतिर्लिंगों के एक साथ हो सकेंगे दर्शन, बनाया जाएगा संग्राहलय

Sun, 14 May 2023 01:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 May 2023 01:23 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham Devotees will visit twelve Jyotirlingas of Shiva in Kedarnath Chardham yatra 2023 Uttarakhand
kedarnath - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में बाबा के भक्तों को बारह ज्योतिर्लिंगों के एक साथ दर्शन हो सकेंगे। यहां मंदिर के पीछे भव्य शिव उद्यान का निर्माण किया जाएगा। साथ ही संग्रहालय भी बनेगा जिसमें केदारपुरी के इतिहास से जुड़ी प्राचीन वस्तुएं और साहित्य संग्रहित होगा। मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के तीसरे चरण में ये सभी प्रस्तावित कार्य होने हैं जिनकी डीपीआर तैयार की जा रही है।

मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के तीसरे चरण में केदारनाथ मंदिर के पीछे भव्य शिव उद्यान बनाया जाएगा। उद्यान मंदिर के पीछे स्थापित दिव्य शिला के समीप से होकर आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल तक बनेगा। यहां भगवान के बारह ज्योतिर्लिंगों के चित्र और उनकी महत्ता के बारे में जानकारी मिलेगी।
 
Kedarnath Dham Devotees will visit twelve Jyotirlingas of Shiva in Kedarnath Chardham yatra 2023 Uttarakhand
kedarnath, snowfall - फोटो : अमर उजाला
यहां देव पुष्प व पादपों की वाटिका विकसित की जाएगी जिसमें बेलपत्री, सुराई, पदम, ब्रह्मकमल, भृंगराज आदि पुष्प व पादप प्रजातियों का रोपण किया जाएगा।
Kedarnath Dham Devotees will visit twelve Jyotirlingas of Shiva in Kedarnath Chardham yatra 2023 Uttarakhand
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

तीसरे चरण में संग्रहालय भी बनाया जाएगा। इसमें पंचकेदार के साथ ही भगवान शिव के मंदिरों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham Devotees will visit twelve Jyotirlingas of Shiva in Kedarnath Chardham yatra 2023 Uttarakhand
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा श्रद्धालु यहां योग व ध्यान कर सके। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि उद्यान को पूरी तरह से प्राकृतिक स्वरूप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...SnowFall In Kedarnath: धाम में बर्फबारी, खूबसूरत नजारा देख अभिभूत हुए श्रद्धालु, बाबा केदार के लगाए जयकारे

विज्ञापन
Kedarnath Dham Devotees will visit twelve Jyotirlingas of Shiva in Kedarnath Chardham yatra 2023 Uttarakhand
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही मंदिर के पीछे खाली जगह पर इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed