केदारनाथ में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश और कोहरे के चलते ठंड भी बढ़ गई, इसके बावजूद यात्रियों का उत्साह अपने चरम पर रहा। देर शाम तक पैदल मार्ग से यात्री धाम पहुंचते रहे। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित केदारघाटी में देर शाम करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
Kedarnath: बारिश से बढ़ी ठंड, लेकिन यात्रियों का उत्साह चरम पर...भीगते हुए धाम की ओर बढ़ते रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 May 2025 03:44 PM IST
सार
दुनिया के हर कोने से लोग चारधाम यात्रा में आने के लिए इच्छुक हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख पार हो चुका है। इसमें 150 से अधिक देशों से 31581 लोगों ने पंजीकरण कराया है। यूएसए, नेपाल, मलेशिया यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा से सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन