फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने

Mon, 12 Jun 2023 02:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Jun 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Avalanche occurred in Chorabari area second incident in a week Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ के चोराबाड़ी क्षेत्र में आया एवलांच - फोटो : amar ujala

केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में फिर हिमस्लखन हुआ है। सुबह लगभग 8.56 बजे हुई घटना के बाद बर्फ का गुबार भी उठा, जिसकी रफ्तार बहुत धीमी थी। केदारनाथ मंदिर परिसर व आसपास खड़े कई यात्रियों ने इस घटना के फोटो-वीडियो बनाए। बीते पांच दिनों में यह दूसरा मौका है, जब चोरोबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्लखन हुआ है।



सोमवार को सुबह से केदारनाथ में मौसम साफ था। इसी दौरान सुबह 8.56 मिनट पर केदारनाथ मंदिर से लगभग चार किमी पीछ़े चोराबाड़ी ताल के सबसे ऊपरी तरफ ग्लेशियर के एक हिस्से में हिमस्लखन हुआ। दो-तीन मिनट की इस घटना में काफी ऊंचाई से बर्फ के गुबार की लंबी लाइन उठती हुई दिखाई दी और धीरे-धीरे नीचे की तरफ पहुंचकर घाटी में समा गया।

बीते आठ जून को हुए हिमस्खलन के सापेक्ष यह बहुत कम था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से केदारनाथ में मौसम साफ होने के साथ ही सूरज की तपन में तेजी है। ऐसे में चोरोबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्लखन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य घटना थी। चोराबाड़ी ताल के ऊपर हो रही हिमस्खलन घटनाओं से केदारपुरी व केदारनाथ मंदिर को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

Kedarnath Avalanche occurred in Chorabari area second incident in a week Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले आठ जून को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था। इसी रास्ते से जून 2013 की आपदा में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आया था। बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की पांचवीं घटना सामने आई थी।

Kedarnath Avalanche occurred in Chorabari area second incident in a week Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान केदारनाथ मंदिर, मंदिर परिसर और गोल चबूतरे में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एवलांच से केदारनाथ मंदिर सहित संपूर्ण केदारपुरी को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Avalanche occurred in Chorabari area second incident in a week Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

यह घटना मंदिर क्षेत्र से लगभग छह किमी दूर हुई है। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एवलांच की घटना हुई है, जो सामान्य प्रक्रिया है। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ का गुबार उठा। जिस तरह से बर्फ का गुबार तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहा था, उससे अनुमान लगाया गया कि काफी ऊंचाई से भारी मात्रा में नई बर्फ टूटकर गिरी।उधर, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मनीष मेहता ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में एवलांच सामान्य घटना है।

ये भी पढ़ें...Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड की डेमोग्राफी खराब करने की कोशिश, बोले मुख्यमंत्री- अब सख्ती से होगा सत्यापन

विज्ञापन
Kedarnath Avalanche occurred in Chorabari area second incident in a week Uttarakhand news in hindi
हिमस्खलन की वीडियो बनाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

बीते साल तीन बार हुआ था हिमस्खलन

22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है।  इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed