फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KAZIND 2024: भारत-कजाकिस्तान के सैनिकों ने गौचर हवाई पट्टी पर की पैराशूट लैंडिंग, साझा किए तकनीकी अनुभव

Fri, 04 Oct 2024 05:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
KAZIND 2024 India-Kazakhstan joint military exercise at Gauchar airstrip Chamoli Uttarakhand
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तराखंड में जारी है। इसके तहत दोनों देशों की सेना के जवानों ने शुक्रवार को गौचर हवाई पट्टी पर सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान दोनों देश के सैनिकों ने अपनी तकनीकी और सैन्य अनुभवों को साझा किया। 

बता दें कि भारत और कजाकिस्तान की सेना 20 सितंबर से औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही हैं। 'काजिद - 2024' नाम से चलाए जा रहे इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

Uttarakhand: ईवी चार्जिंग स्टेशन और सीएनजी स्टेशन लगाएगा परिवहन निगम, परिसंपत्तियों पर लगेंगे सोलर पैनल

KAZIND 2024 India-Kazakhstan joint military exercise at Gauchar airstrip Chamoli Uttarakhand
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

इसी के तहत जवान सैन्य अभ्यास के लिए वायुसेना के विमान से औली से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे और करीब दो घंटे तक यहां सैन्य अभ्यास किया। यह सैन्य अभ्यास अर्धशहरी और पहाड़ी इलाकों में की जाने वाली कार्यवाही पर केंद्रित है ।

KAZIND 2024 India-Kazakhstan joint military exercise at Gauchar airstrip Chamoli Uttarakhand
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

सैन्य अभ्यास के तहत जवानों ने पैराशूट से हैलीपैड लैंडिंग स्थल की सुरक्षा व निगरानी करने, उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस बनाए रखनें, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराव व तलाशी अभियान चलाने तथा आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त जवाब देने आदि की रणनीति और तकनीकी अनुभवों को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
KAZIND 2024 India-Kazakhstan joint military exercise at Gauchar airstrip Chamoli Uttarakhand
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

सेना के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में इस बार करीब 120 जवान भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
KAZIND 2024 India-Kazakhstan joint military exercise at Gauchar airstrip Chamoli Uttarakhand
भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास - फोटो : अमर उजाला

इसमें कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और कजाकिस्तान के 60 सैन्य कर्मियों को मिलाकर भारतीय वायुसेना, थल सेना और एयरबोर्न असॉल्ट शामिल हैं । दोनों देशों का यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 अक्तूबर तक जारी रहेगा ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed