फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज, तस्वीरें

Tue, 31 Oct 2023 01:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Oct 2023 01:11 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Married women preparations craze for silver karva Crowd in dehradun market for shopping
करवाचौथ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं त्योहार के लिए खरीदारी करने लगी हैं। देहरादून के पलटन बाजार में मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की।



महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने, सैंडल और पर्स खरीदते दिखाई आईं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।

Virasat Mahotsav: छोलिया नृत्य के साथ विरासत का रंगारंग आगाज, राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन ने किया आकर्षित

Karwa Chauth 2023 Married women preparations craze for silver karva Crowd in dehradun market for shopping
करवाचौथ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

ज्वेलरी की दुकानों में चांदी के नक्काशी डिजाइन वाले करवे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। बाजार में मिट्टी के करवे की काफी मांग है। डिजाइन युक्त करवे 200 से लेकर 700 रुपये तक बिक रहे हैं।

Karwa Chauth 2023 Married women preparations craze for silver karva Crowd in dehradun market for shopping
करवाचौथ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

दुकानदार पवन सिंह ने बताया महिलाएं ज्यादातर ऑर्गनेजा, सिल्क, बनारसी, जॉर्जट, बनारसी, शिफॉन, कांजीवरम साड़ियां खरीद रही हैं। कहा, अलग-अलग संस्कृति के लोग इस व्रत के लिए कपड़े खरीद रहे हैं। उत्तर भारत के लोग साड़ियां खरीद रहे हैं तो दूसरी तरफ पंजाबी लोग सूट खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Married women preparations craze for silver karva Crowd in dehradun market for shopping
करवाचौथ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं में त्योहार को लेकर सोने-चांदी के आभूषण और चूड़ियों का क्रेज है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी जमकर खरीद हो रही है। सतरंगी और सास को उपहार स्वरूप देने वाले चूड़े की खासी डिमांड है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Married women preparations craze for silver karva Crowd in dehradun market for shopping
करवाचौथ की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

पलटन बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं राधिका ने बताया कि करवाचौथ पर चूड़ियों का सबसे अधिक महत्व है। सतरंगी सेट, दुल्हन सेट और साड़ियों की मैचिंग के सेट उपलब्ध हैं। चूड़ी विक्रेता कमलेश देवी ने बताया करवाचौथ पर लाल, हरे, और पीले रंगों की चूड़ियों की मांग अधिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed