फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 15 Days Virasat Mahotsav Starts From Today with Choliya dance

Virasat Mahotsav: छोलिया नृत्य के साथ विरासत का रंगारंग आगाज, राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन ने किया आकर्षित

Fri, 27 Oct 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Oct 2023 10:38 PM IST
सार

विरासत महोत्सव लोगों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के जाने-माने लोगों की कला, संस्कृति और संगीत को करीब से अनुभव कर सकते हैं।

विज्ञापन
Dehradun News 15 Days Virasat Mahotsav Starts From Today with Choliya dance
विरासत महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून में विभिन्न संस्कृतियों के संगम के साथ विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव का आगाज हो गया। महोत्सव के लिए बनाया गया मंच लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। 15 दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


कौलागढ़ स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव की शुरुआत विधायक सविता कपूर ने की। उन्होंने कहा कि विरासत महोत्सव लोगों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के जाने-माने लोगों की कला, संस्कृति और संगीत को करीब से अनुभव कर सकते हैं। महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। पहले दिन पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने छोलिया नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

VIDEO : ऋषिकेश में शुरू हुआ द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, देखिए क्या है खास

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश चौरसिया के बांसुरी वादन ने लोगों को आकर्षित किया। विरासत के महासचिव आरके सिंह ने कहा कि इस फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए नामचीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव का हर पहलू, जैसे कि आर्ट एक्जिबिशन, म्यूजिकल्स, फूड और हेरिटेज वॉक भारतीय धरोहर से जुड़े पारंपरिक मूल्यों को दर्शाता है।

Dehradun News 15 Days Virasat Mahotsav Starts From Today with Choliya dance

महोत्सव का यही उद्देश्य है कि भारत की कला, संस्कृति और विरासत के मूल्यों को बचा के रखा जाए। इन सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस मौके पूर्व सीईडी पेट्रोन एलएनजी एके बालियान, अनसूया प्रसाद, एचएएल के पूर्व अध्यक्ष आर माधवन, सूर्यकांत धस्माना आदि मौजूद रहे।

शनिवार को गुजराती संस्कृति की बिखरेगी छटा
कौलागढ़ में शुक्रवार को शुरू हुआ विरासत महोत्सव 15 दिन तक चलेगा। इसमें रोजाना विभिन्न संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही शनिवार को गुजरात की सांस्कृतिक प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed