इस बेटे के पिता ने कारगिल युद्ध में अपनी जान न्यौछावर कर दी। 19 साल बाद शहीद के बेटे ने ऐसी श्रद्धांजलि दी कि हर भारतीय ने उसके जज्बे को सलाम किया।
{"_id":"5b5871ea4f1c1b50748b70fd","slug":"kargil-war-martyr-son-tribute-make-every-indian-feel-proud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे पिता, बेटे ने 19 साल बाद दी ऐसी श्रद्धांजलि कि हर भारतीय ने किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे पिता, बेटे ने 19 साल बाद दी ऐसी श्रद्धांजलि कि हर भारतीय ने किया सलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
hitesh
Trending Videos
hitesh family
जिस बटालियन में रहकर पिता देश रक्षा के लिए शहीद हुए बेटे ने 19 साल बाद उसी बटालिय में लेफ्टिनेंट बनकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। लांस नायक बचन सिंह साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में लड़ते हुए शहीद हो गए थे। वहीं उनके बेटे हितेश ने भी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद खुद को देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
फॉयर गन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब हितेश के पिता शहीद हुए थे तब वे सिर्फ छह साल के थे। लेकिन पिता के शहीद होने के बाद उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने जी जान एक कर दी।हितेश बचपन से ही वह आर्मी में शामिल होने का सपना देखा करता थे और उसी सपने के साथ वे बड़े हुए। आखिरकार नौ जून 2018 को वो पल आ ही गया जब उन्होंने अपने पिता को उनकी ही बटालियन में लेफ्टिनेंट बनकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस
बच्चन सिंह राजपूताना राइफल्स की दूसरी बटालियन में तैनात थे। वे 12 जून 1999 को तोलोलिंग में जंग के मैदान में शहीद हो गए थे। हितेश कुमार ने भी राजपूताना राइफल्स जॉइन की है।
विज्ञापन
हितेश कुमार
हितेश का कहना है कि, 'पिछले 19 सालों से मैं सेना में शामिल होने के सपने देखा करता था। पिता के शहीद हो जाने के बाद मेरी मां चाहती थी मैं सेना में जाऊं और देश की सेवा करूं। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं।'