फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मित्र पुलिस पर छाया विंग कमांडर अभिनंदन की मूछों का जादू, युवाओं ने ली सेल्फी, तस्वीरें...

Thu, 18 Jul 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
kanwad yatra 2019 uttarakhand policeman copy abhinandan Mustache style
विंग कमांडर अभिनंदन की मूछों का स्टाइल - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो विंग कमांडर अभिनंदन की मूछों का जादू पूरे देश के युवाओं पर छाया हुआ है। लेकिन उनके स्टाइल को अपनाने में अब उत्तराखंड की मित्र पुलिस भी पीछे नहीं है। कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी पर ड्यूटी के समय जब युवाओं ने पुलिसकर्मी को इस स्टाइल में देखा तो वे उनके साथ सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पाए।  

kanwad yatra 2019 uttarakhand policeman copy abhinandan Mustache style
विंग कमांडर अभिनंदन की मूछों का स्टाइल - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर भारत की सबसे बड़ी आध्यात्मिक यात्रा बुधवार का विधिवत आगाज हो गया है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने हरकी पौड़ी और आसपास के घाटों से जल भरकर कांवड़ उठाई और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस दौरान हरिद्वार समेत पूरा कांवड़ मार्ग बम बम बोले की गूंज से गूंजता रहा। 

kanwad yatra 2019 uttarakhand policeman copy abhinandan Mustache style
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सुबह भगवान इंद्र देव ने कांवड़ियों का खूब साथ दिया और दोपहर तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि दोपहर बाद धूप निकल जाने से कांवड़ियों को उमस भरी गर्मी से गुजरना पड़ा। प्रशासन दिन भर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanwad yatra 2019 uttarakhand policeman copy abhinandan Mustache style
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को सावन मास का पहला दिन था। इसके चलते एक दिन पहले से ही हरिद्वार पहुंचे कांवड़ियों ने तड़के से ही कांवड़ उठानी शुरू कर दी थी। हरकी पौड़ी, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, गऊघाट व अन्य घाटों से कांवड़ियों ने पूजा अर्चना कर कांवड़ उठाई और गंतव्य के लिए रवाना होने लगे। 

विज्ञापन
kanwad yatra 2019 uttarakhand policeman copy abhinandan Mustache style
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान विशेष मन्नत लेकर आए कांवड़ियों ने यात्रा शुरू करने से पहले अपनी मन्नत के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना भी कराई। कांवड़ियों के चलते धर्मनगरी का पूरा स्वरूप शिवमय हो गया है। चारों ओर भगवा ही भगवा दिखाई दे रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed