{"_id":"5d3effa58ebc3e6d1971b585","slug":"kanwad-yatra-2019-panic-in-haridwar-after-police-lathicharge-on-kanwadiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: विधायक ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पुलिस ने चलाए डंडे, कई जगह बनी भगदड़ जैसी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: विधायक ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, पुलिस ने चलाए डंडे, कई जगह बनी भगदड़ जैसी स्थिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Jul 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन था। इस दौरान हरिद्वार में उमड़े कावड़ियों के सैलाब के आगे पुलिस प्रशासन के सारे इंतजाम छोटे पड़ गए। अंतिम दिन शिव भक्तों का ऐसा रेला उमड़ा जो खत्म ही नहीं हो रहा था। सोमवार को कई जगह भगदड़ के हालात भी पैदा हो गए, लेकिन ऐन वक्त पर सब स्थिति अपने आप संभल गई।
2 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
गंगाजल भरकर कांवड़िए अनवरत रूप से अपने गंतव्य की ओर दौड़े चले जा रहे थे। इन सबके बीच एक ओर लक्सर के विधायक संजय गुप्ता ने कनखल में सिंहद्वार के पास कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे थे। आरोप है कि भीड़ से आजिज आ चुके पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर खूब डंडे बरसाए। कवरेज करने आए मीडियाकर्मी भी पुलिस के गुस्से का शिकार हो गए। हालांकि अभी पुलिस इस विषय में कुछ नहीं कह रही है।
3 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही धर्मनगरी में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने का सिलसिला जारी था। दोपहिया वाहनों पर शिवभक्त दौड़े चले जा रहे थे। अंतिम दिन पुलिस का धैर्य भी भीड़ के दबाव के आगे जवाब दे गया। इसका नतीजा यह रहा कि प्रेमनगर पुल, सिंहद्वार चौक, शंकराचार्य चौक, चंडीघाट कई स्थानों पर पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सिंहद्वार पर जगह न मिलने पर कुछ कांवड़ियों ने बाइकें सिर पर उठाकर फ्लाईओवर पार करना चाहा तो पुलिस ने आपा खो दिया। पुलिस ने पुल के ऊपर चढ़कर कांवड़ियों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हालात बिगड़ते देख कवरेज करने के लिए पहुंचे दो मीडियाकर्मियों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक मीडियाकर्मी पुलिस की लाठी से घायल हो गया, जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई। प्रेमनगर पुल के पास भी भीड़ का दबाव नहीं झेल पा रहे पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों को डंडे मारते देखा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।