{"_id":"5f0472677ec364773603dfea","slug":"kanpur-encounter-latest-news-accused-vikas-dubey-searching-with-high-security-on-roorkee-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे को लेकर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग तेज, एक-एक गाड़ी की हो रही तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे को लेकर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग तेज, एक-एक गाड़ी की हो रही तलाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 Jul 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में आठ पुलिस वालों की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर विकास दुबे के उत्तराखंड में घुसकर शरण लेने की आशंका के चलते उत्तराखंड में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सीमाओं पर सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार और पौड़ी जिले मे सीमाओं पर आने वाली एक-एक गाड़ी की चेकिंग की जा रही है।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यूपी के कानपुर के गांव बिकरु में तीन जुलाई की रात पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। दुबे की ओर से की गई गोलाबारी में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हो गई थी। तभी से विकास दुबे अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है। जिसे लेकर यूपी पुलिस और एटीएस लगातार तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। इस बीच आशंकाओं और अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया है।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
आशंकाओं और अफवाहों के दौर के बीच जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। ऐसी आशंका और अफवाह है कि बदमाश अपने साथियों के साथ उत्तराखंड की सीमा में घुसकर शरण ले सकता है। जिसे लेकर जनपद हरिद्वार की सीमाओं पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी शुरू कर दी है। खास तौर पर यूपी की ओर से आने वाली गाड़ियों की सख्ती से तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सीमा पर चेकिंग के दौरान कोई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते मंगलवार को जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को गैंगस्टर विकास दुबे की बिजनौर में लोकेशन मिलने की चर्चा उड़ती रही। जिसे लेकर बिजनौर पुलिस ने जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया था। बिजनौर में गैंगस्टर की लोकेशन मिलने की चर्चा के बाद से ही जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस अधिकारी खुद जिले की सीमाओं पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमाओं पर वैसे तो हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। लेकिन गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर पुलिस कानपुर और उसके आसपास के जिलों की नंबर की गाड़ियों पर पैनी नजर रख रही है। साथ ही इन गाड़ियों की सघन चेकिंग कर आईडी भी चेक कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।