फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंची धाम: कोरोना के कारण नहीं लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने सड़क से ही किए बाबा नीम करौली के दर्शन, तस्वीरें...

Tue, 15 Jun 2021 12:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भवाली (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jun 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Kainchi Dham Foundation day: Mela Not Held this year and devotees Doing baba Neem karoli Darshan from road photos
कैंची धाम में सड़क से दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी आज 15 जून को कैंची मंदिर के स्थापना दिवस पर मेला नहीं लग पाया। कुछ भक्तों ने तो घर पर ही बाबा नीम करौली महाराज को याद किया, लेकिन कुछ भक्त भवाली स्थित मंदिर पहुंचे और बाहर से ही बाबा का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे तक ही करीब एक हजार श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर चुके थे। वहीं, मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

इस बाबा के धाम से खाली नहीं लौटता कोई, माने जाते हैं भगवान हनुमान का अवतार, हुए हैं कई चमत्कार

बता दें कि बीते 57 वर्षों में यह दूसरा मौका है, जब स्थापना दिवस पर यहां मेला नहीं लगा। बाबा नीम करौली के भक्तों में स्थापना दिवस को लेकर उत्साह की कोई कमी नहीं है और वे दिल में उनकी यादें और छवि को संजोए अपने घरों में ही श्रद्धा से इस दिन को उल्लास के साथ मना रहे हैं। मंदिर पहुंचे कुछ भक्तों का कहना है कि अगले वर्ष और अधिक उत्साह के साथ कैंची मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

बता दें कि कोरोना फैलने के संभावित खतरे को देखते हुए कैंची धाम ट्रस्ट ने नीम करौली बाबा के धाम में होने वाले वार्षिक मेले के आयोजन से इनकार कर दिया था।

Kainchi Dham Foundation day: Mela Not Held this year and devotees Doing baba Neem karoli Darshan from road photos
कैंची धाम में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

ट्रस्ट के सदस्यों का कहना था कि हरिद्वार कुंभ में यात्रियों के आवागमन की खुली छूट के कारण फैले कोरोना से देश भर में हुई बदनामी और कुमाऊं में कोरोना फैलने के संभावित खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

Kainchi Dham Foundation day: Mela Not Held this year and devotees Doing baba Neem karoli Darshan from road photos
कैंची धाम में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब दस बजे ट्रस्ट के प्रबंधक विनोद जोशी और कमेटी के सदस्यों ने बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाया। इसके बाद पूजा अर्चना की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kainchi Dham Foundation day: Mela Not Held this year and devotees Doing baba Neem karoli Darshan from road photos
कैंची धाम मेला नहीं होने से बाजार में प्रसाद देते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बाबा को भोग लगाने के बाद हल्द्वानी सदर बाजार में आयोजित भंडारे में लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। बाबा का प्रसाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 

विज्ञापन
Kainchi Dham Foundation day: Mela Not Held this year and devotees Doing baba Neem karoli Darshan from road photos
कैंची धाम में सड़क से दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

कैंची धाम का मेला इतने भव्य स्तर पर आयोजित किया जाता है जिसमें देश विदेश से हर साल लाखों लोग हिस्सा लेने आते हैं। पिछले साल कोरोना के कारण मंदिर में प्रवेश बंद था, लेकिन इस बार लोगों को उम्मीद थी कि बाबा के दरबार में सेवा करने मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed