फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों को दिया तोहफा, बेहद आसान हो जाएगा सफर

Mon, 14 May 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 May 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2018 Helicopter service start for pilgrims
kailash mansarovar yatra

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को विदेश मंत्रालय ने खास तोहफा दिया है। इस सुविधा से तीर्थयात्रियों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।


 

Trending Videos
kailash mansarovar yatra 2018 Helicopter service start for pilgrims
डेमो - फोटो : डेमो

यात्रा शुरू होने से पहले यदि लखनपुर और नजंग के बीच क्षतिग्रस्त सड़क ठीक नहीं हुई तो यात्रियों को धारचूला से हेलीकॉप्टर के जरिये बूंदी तक ले जाया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में अपनी सहमति दे दी है। बता दें कि इस बार 18 दल कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे। पहला दल 12 जून को दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचेगा।

kailash mansarovar yatra 2018 Helicopter service start for pilgrims
हेलिकॉप्टर

कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि यदि कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने से पहले लखनपुर और नजंग के बीच क्षतिग्रस्त सड़क ठीक नहीं हुई तो यात्रियों को पिथौरागढ़ या धारचूला से हेलीकॉप्टर के जरिये बूंदी तक ले जाने का विकल्प विदेश मंत्रालय ने खुला रखा है। उन्होंने बताया कि यदि यात्रा शुरू होने से पहले नजंग तक सड़क बन जाती है तो यात्रियों को नजंग तक वाहनों से ले जाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2018 Helicopter service start for pilgrims
kailash mansarovar yatra

धारचूला से चीन सीमा लिपूपास तक यात्रियों को 102 किमी पैदल चलना पड़ता है। धारचूला से 45 किमी दूर लखनपुर तक सड़क का निर्माण हो गया है। लखनपुर से 10 किमी आगे बूंदी पड़ता है, जहां केएमवीएन का गेस्ट हाउस है। बूंदी से गुंजी की दूरी 17 किमी, गुंजी से कालापानी की दूरी 10 किमी, कालापानी से 10 किमी दूर नाभीढांग और नाभीढांग से 9 किमी की दूरी पर चीन सीमा लिपूपास पड़ता है

विज्ञापन
kailash mansarovar yatra 2018 Helicopter service start for pilgrims
- फोटो : अमर उजाला

लिपूपास से दो किमी आगे तक चीन सड़क का निर्माण कर चुका है। लिपूपास से चीन में यात्रियों को वाहनों से कैलाश मानसरोवर तक ले जाया जाता है। इस बार कैलाश यात्री नाभीढांग में होम स्टे करेंगे। मर्तोलिया ने बताया कि केएमवीएन ने नाभीढांग में होम स्टे के लिए लोगों के मकान तैयार कर लिए हैं। प्रत्येक दल के यात्री नाभीढांग में एक रात स्टे करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed