उत्तराखंड में रुड़की के मंगलौर क्षेत्र के गदरजुड्डा से लापता युवक का शव झबीरन के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
तीन दिन बाद मिला लापता दलित युवक का शव, गांव में हंगामें-तनाव के बाद पुलिसबल तैनात
मामला दलित समाज से जुड़ा होने के चलते ही पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम कराने के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने युवक की हत्या करने तथा पुलिस पर लापरवाही का अरोप लगाते हुए शव को उठने नहीं दिया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण हलका दारोगा और कोतवाल के निलंबन की मांग करने लगे। इसके बाद मौक पहुंचे झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन भंडारी ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया। रुड़की सिविल अस्पताल में शव पहुंचने पर यहां भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए। भारी पुलिस बल के बीच मृतक का पीएम कराया जा सका।
कोतवाली अंतर्गत गदरजुड्डा निवासी सुबोध 27 वर्ष विगत 10 मई को रहस्यमयपरिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार को झबीरन गांव के पास गदरजुड्डामाइनर से उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों को जब इस बात की खबर लगी तो बड़ीसंख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजने का प्रयास किया तो ग्रामीण शव को घेर कर बैठ गए। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। धीरे-धीरे आसपास गांव के लोग भी पहुंचने लगे। मामला दलित समाज से जुड़ा होने के चलते स्थिति संवेदनशील होने लगी।
इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मृतक की खोजबीन करने में ढ़िलाई दिखाई है। जिस वजह सेउसकी हत्या हुई है। ग्रामीण डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांगको लेकर अड़ गए। बाद में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल व ज्वाइंटमजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों कोसमझा-बुझाकर शव का पंचनामा करने के लिए राजी कराया । विधायक देशराज कर्णवाल नेग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी तथाहत्यारों को जल्द पकड़ा जाएगा। साथ ही ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों केखिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।इस दौरान मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने का भरोसा दिया गया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजनों व ग्रामीणोंने पुलिस को शव का पंचायतनामा भरने दिया।
पंचायतनामा की कार्रवाई के बादपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ स्वपन किशोर सिंह वकई थानों की पुलिस व पीएससी मौके पर मौजूद थे । गौरतलब है कि शनिवार कोबरामदगी की मांग को लेकर ब्लाक प्रमुख जितेंद्र के काफी ग्रामीण पहुंचेथे। पुलिस ने सुबोध की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी कोतवाली प्रभारीगिरीश चंद शर्मा का कहना है कि गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर सघनता सेजांच की जाएगी और दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं दूसरी ओर, जिस समय शव को शाम करीब साढ़े तीन बजे रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया तो यहां ग्रामीणों के साथ-साथ काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। किसी प्रकार के बवाल की आशंका के चलते यहां भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आलारधिकारियों एवं खुफिया विभाग के लिए पीएम हाउस के बाहर डटे रहे।