जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में एक और सुनील गांव में दो आवासीय भवनों के ठीक शीर्ष भाग में स्थित बोल्डर के आसपास खेतों में दरारें आने से तीनों बोल्डरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। यदि बोल्डर लुढ़के तो 15 मकान इसकी जद में आ जाएंगे।
Joshimath: बढ़ रहा भू-धंसाव, सिंहधार वार्ड के पांच नए घरों में आईं दरारें, 868 हुई प्रभावित मकानों की संख्या
बोल्डरों के खिसकने से होने वाले खतरे को देखते हुए लोनिवि ने सीबीआईआई के निर्देश पर बोल्डरों के पास लोहे के पाइप उसे रोकने के लिए लगाए हैं। विभागीय टीम लगातार बोल्डर की निगरानी कर रही है। बोल्डर से खतरे की जद में आए मकान के मालिक शिव लाल का कहना है कि यदि बोल्डर निचले क्षेत्र के लिए खिसकता है तो उससे उनके मकान को खतरा हो जाएगा।
2 of 5
बोल्डर गिरने से रोकने को लगाए पाइप
- फोटो : अमर उजाला
आपदा प्रभावित संदीप रावत का कहना है कि बोल्डर से 15 मकान इसकी जद में आ जाएंगे। वे कहते हैं कि बोल्डर से रात-दिन खतरे का अंदेशा बना हुआ है। हालांकि खेतों में दरारें आने से प्रशासन की ओर से यहां पांच परिवारों को पूर्व में ही राहत शिविर में शिफ्ट किया जा चुका है।
3 of 5
सिंहधार वार्ड में इसी गांव के ऊपर हैं बोल्डर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अन्य परिवार अपने मकानों में दिन में आते हैं और रात को राहत शिविरों में चले जाते हैं। लोनिवि के ईई सुरेंद्र पटवाल ने बताया कि जो भी बोल्डर भू-धंसाव क्षेत्र में हैं, उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के पाइपों का सपोर्ट दिया जा रहा है। जिससे भविष्य में इनसे कोई दिक्कत न हो।
4 of 5
जोशीमठ में पत्थर गिरने से रोकने को लगाए पाइप
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सुनील में दो और सिंहधार में एक बोल्डर को लोहे के पाइपों से सुरक्षित किया गया है। फिलहाल बोल्डरों से कोई खतरा नहीं है। वहीं, सोमवार को सिंहधार वार्ड में पांच नए भवनों पर दरारें आईं।
5 of 5
जोशीमठ में मकान में दरारें
- फोटो : अमर उजाला
अब जोशीमठ में प्रभावित भवनों की संख्या 868 हो गई हैं। भू-धंसाव से सिंहधार, गांधीनगर, मनोहर बाग और रविग्राम वार्ड अधिक प्रभावित हुआ है। सिंहधार व गांधीनगर में 156-156 तथा मनोहर बाग में 131 व रविग्राम में 161 भवनों में दरारें आई हैं।